5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटियां फिर कहां पड़ी बेटों पर भारी, दिखाई प्रतिभा

राजस्थान बोर्ड कक्षा १२ कला संकाय के परिणाम में भी चित्तौडग़ढ़ जिले में बेटियों ने फिर सिक्का जमाया है।
2 min read
Google source verification
chittorgarh

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा १२ कला संकाय की परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चित्तौडग़ढ़ के एक निजी स्कूल के विद्यार्थी खुशी का इजहार करते हुए।


चित्तौडग़ढ़.सीबीएसई कक्षा १२ व १० तथा राजस्थान बोर्ड कक्षा १२ विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के नतीजों के बाद शुक्रवार को घोषित राजस्थान बोर्ड के कला संकाय के परिणाम में भी चित्तौडग़ढ़ जिले में बेटियों ने फिर सिक्का जमाया है। उत्तीर्ण होने वालों का कुल प्रतिशत हो या श्रेणी में गुणवत्ता के आधार पर प्रतिशत हो हर दृष्टि से बेटियां फिर बेटों पर भारी रही है। शाम को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परीक्षार्थियों में ऑनलाइन परिणाम जानने की होड़ लग गई। अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। वरीयता सूची जारी नहीं होने से हॉलाकि ये पता नहीं चल पाया कि राज्य या जिला टॉपर कौन रहा। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सोशल मीडिया पर सफल विद्यार्थियों को बधाईयों का दौर भी शुरू हो गया।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हेमन्त कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में कला संकाय का कुल परिणाम ८८.०८ प्रतिशत रहा। इनमें छात्रों का प्रतिशत ८४.४३ एवं छात्राओं का परिणाम ९१.६३ प्रतिशत रहा। वर्ष २०१८ की इस परीक्षा में जिले से राजकीय,निजी एवं स्वंयपाठी के रूप में ७१७१ विद्यार्थी प्रविष्ट हुए। इनमें से २९८७ छात्र एवं ३३२९ छात्राएं उत्तीर्ण रही। प्रथम श्रेणी में २४६९, द्वितीय श्रेणी में ३४३० एवं तृतीय श्रेणी में ४१७ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
......................
प्रथम श्रेणी में भारी रहा छात्राओं का पलड़ा
परीक्षा में कुल प्रतिशत के साथ श्रेणीवार प्रतिशत में भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। परीक्षा में उत्तीर्ण ३३६९ छात्राओं में से १६०४ छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। द्वितीय श्रेणी में १५८८ एवं तृतीय श्रेणी में १३७ छात्राएं उत्तीर्ण रही। इसके विपरीत परीक्षा में शामिल २९८७ छात्रों में से करीब ६० फीसदी यानि १८४२ छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में ८६५ छात्र ही उत्तीर्ण हो पाए।
....................
परिणाम एक नजर में
प्रविष्ट विद्यार्थी- ७१७१
उत्तीर्ण विद्यार्र्थी- ६३१६
्रप्रथम श्रेणी- २४६९
द्वितीय श्रेणी- ३४३०
तृतीय श्रेणी-४१७
परीक्षा परिणाम-८८.०८ प्रतिशत
उत्तीर्ण छात्राएं- ९१.६३ प्रतिशत
उत्तीर्ण छात्र- ८४.२३ प्रतिशत

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग