4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाटोत्सव में कहां पर गूंजे भगवान हनुमान के जयकारे

चित्तौडग़ढ़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर पर 16 वां पाटोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को सुबह 8 बजे से विशेष पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे से पंचकुंडीय हवन का आयोजन किया गया। हवन में 25 जोड़ंो द्वारा आहुतियां दी गई।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

पाटोत्सव में कहां पर गूंजे भगवान हनुमान के जयकारे



चित्तौडग़ढ़. औद्योगिक क्षेत्र स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर पर 16 वां पाटोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को सुबह 8 बजे से विशेष पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे से पंचकुंडीय हवन का आयोजन किया गया। हवन में 25 जोड़ंो द्वारा आहुतियां दी गई।हवन के बाद भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मंगलवार रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें गायिका अलका शर्मा ने प्रस्तुति दी। इस दौरान भक्तजन पुरूष-महिलाएं नृत्य करने लगे। भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान सांसद सीपी जोशी भी पहुंचे। मंदिर मंडल अध्यक्ष सुरेश ईनाणी, सचिव ओम तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष हेमंत जैन, भागचंद मूंदड़ा, उपसभापति भरत जागेटिया, योगेश मंधना, हरीश ईनाणी, रूपलाल पुंगलिया, विपिन नाहर, निर्मल गोयल, पंकज बसेर सहित गणमान्यजन भी मौजूद थे।पाटोत्सव में समाज के हर वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग इस आयोजन में शामिल होने के लिए परिवार के साथ पहुंचे। इस आयोजन के चलते चित्तौडग़ढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को माहौल धर्ममय दिखा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सजावट के साथ रोशनी भी की गई थी।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग