5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्र सरकार के किस मंत्री ने कह दिया कि पुलवामा के बदले की हो गई शुरूआत

केन्द्र की वर्तमान सरकार के शासन में स्वराज के साथ सुराज भी आया है। पारदर्शिता के कारण किसी मंत्री पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। भारतीय लोगों का मनोबल इस समय बहुत ऊंचा है और पूरी दुनिया भारत की शक्ति का लौहा मान रही है।
3 min read
Google source verification
chittorgarh

केन्द्र सरकार के किस मंत्री ने कह दिया कि पुलवामा के बदले की हो गई शुरूआत


केन्द्रीय मंत्री गहलोत ने किया बड़ीसादड़ी-नीमच रेल लाइन का शिलान्यास
चित्तौडग़ढ़. केन्द्र की वर्तमान सरकार के शासन में स्वराज के साथ सुराज भी आया है। पारदर्शिता के कारण किसी मंत्री पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। भारतीय लोगों का मनोबल इस समय बहुत ऊंचा है और पूरी दुनिया भारत की शक्ति का लौहा मान रही है। ये विचार केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. थावरचदं गहलोत ने मंगलवार दोपहर जिले के बड़ीसादड़ी कस्बे में बड़ीसादड़ी-नीमच रेल लाइन शिलान्यास समारोह में व्यक्त किए। पुलवामा में सीआरपीएफ के ४० जवानों की शहादत के बाद बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के पाक अधिकृत कश्मीर के आंतकी ठिकानों पर की गई बमबारी के बाद देश में बने जश्न व जोश के माहौल का असर पूरे कार्यक्रम में दिखा। भारतीय वायुसेना को बधाई देते हुए गहलोत ने कहा कि देश के लोगों की मांग थी कि पुलवामा के ४० शहीदों की शहादत के बदले ४०० आतंकी मारे जाने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों की भावनाओं को समझते हुए सेना को पूरी छूट दी। वायुसेना ने एयर स्ट्राइक कर आतंकियों का नाश किया है7 उन्होंने कहा कि पुलवामा बदले की अभी शुरूआत हुई है इसे ट्रेलर भी कहे सकते है। गहलोत ने केन्द्र सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों को गिनाते हुए दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्ष में जो काम हुए वे कभी ५५ वर्ष में भी नहीं हो पाए। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। प्रस्तावित नई रेल लाइन व रेल विकास की अन्य योजनाओं के बारे में उत्तर पश्चिमी रेलवे के अजमेर मंडल रेल प्रबंधक राजेशकुमार कश्यप ने जानकारी दी। रेल संघर्ष समिति मेवाड़ संयोजक डॉ विमल नागौरी ने 80 वर्ष की लड़ाई की जानकारी देकर उपलब्धि के लिए सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया समारोह में पूर्व विधायक गौतम दक, चित्तौडग़ढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडऱी, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, चित्तौडग़ढ़ डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट भी मंच पर मौजूद थे।
बड़ीसादड़ी के इतिहास में स्वर्णिम दिन
समारोह में सांसद सीपी जोशी ने कहाकि आज का दिन इतिहास में स्वर्णिम दिन है जब 80 वर्ष पुरानी मांग पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के पहले ही दिन से उन्होंने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर कह दिया था कि अब किसी को कोई संघर्ष नहीं करना पड़ेगा और लग गया इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में फल आपके सामने है। उन्होंने केन्द्र सरकार की ओर से जिले में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यो को गिनाते हुए कहा कि ऐसा काम पहले कभी नहीं हुआ।
मेवाड़-मालवा की सांझी विरासत
समारोह में मन्दसौर के सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि मेवाड़-मालवा की सांझी विरासत है एवं हमेशा दोनों साथ चले है। उन्होंने कहा कि रेल हो या अफीम की खेती हर मुद्दें पर चित्तौडग़ढ़ के सांसद साथ मिलकर काम किया है।
गर्व से चौड़ा हो गया सीना
बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने पुलवामा में आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले का जिस तरह जवाब दिया उससे हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि नई रेललाइन बड़ीसादड़ी क्षेत्र में विकास का प्रमुख आधार बनेगी।
नए फुटब्रिज व प्लेटफार्म के भी शिलान्यास
करीब पांच अरब की लागत वाले इस कार्य के पूर्ण होने पर बड़ीसादड़ी व प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी क्षेत्र के लोगों का नीमच से सीधा रेल जुड़़ाव हो सकेगा। रेलवे ने करीब ४८ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर दिसम्बर २०२२ तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर रेलवे के चित्तौडग़ढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुछ नए फुटब्रिज व प्लेटफार्म निर्र्माण कार्य के शिलान्यास की रस्में भी पूरी की गई। बड़ीसादड़ी-नीमच नई लाइन के साथ कपासन, घोसुुंडा,फतेहनगर व मावली स्टेशन के फुट ओवरब्रिज तथा घोसुण्डा,फतेहनगर,भूपालसागर एवं पांडोली के नए हाई लेवल प्लेटफार्म का शिलान्यास भी किया गया। फतेहनगर के नए हाईलेवल प्लेटफार्म का लोकार्पण भी इसी समारोह में किया गया।

क्षेत्र में खुले रेल कारखाना
समारोह में कई जनप्रतिनिधियों ने नई रेल लाइन शिलान्यास के बाद अब क्षेत्र के विकास के लिए कोई रेल कारखाना भी इस क्षेत्र में स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने पर क्षेत्र का तीव्रगामी विकास हो सकेगा।
कपासन के बाद फतहनगर में भी हो चेतक का ठहराव
सांसद जोशी ने कहा कि कपासन में एक मार्च से चेतक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने फतहनगर में भी इसके ठहराव का आग्रह किया है। वे पूरा प्रयास करेंगे कि चुनाव आचार संहिता से पूर्व फतहनगर में भी ठहराव तय हो जाए।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग