4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन चला रहा एनीमिया, नशा मुक्ति और स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला कलक्टर शिवंागी स्वर्णकार की अध्यक्षता में एनिमिया मुक्त राजस्थान, नशा मुक्ति अभियान एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारम्भ गंाधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यापर्ण कर किया गया।    
2 min read
Google source verification
chittorgarh

कौन चला रहा एनीमिया, नशा मुक्ति और स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान




चित्तौडग़ढ़. राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला कलक्टर शिवंागी स्वर्णकार की अध्यक्षता में एनिमिया मुक्त राजस्थान, नशा मुक्ति अभियान एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारम्भ गंाधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यापर्ण कर किया गया। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रदेश में खून की कमी से किशोर-किशोरियों का समग्र विकास नहीं हो पाता है, जिससे वे बौद्विक एवं शारिरिक विकास में कमी आने लगी है, इसी को पूरा करने के लिये षिक्षा विभाग एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से प्रत्येक विद्यालयों में 6 माह से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को आईएफ सीरप, गुलाबी गोली व नीली गोली उपयोग हेतु सप्लाई की।
पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने नषा मुक्ति अभियान के अवसर पर नशा एवं धुम्रपान नहीं करने की अपील करते हुए उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को एवं अधिकारियो को शपथ दिलाई। उन्होने बताया कि नशे एवं धुम्रपान के लत से पडने वाले दुष्प्रभावो को अवगत कराते हुए कानूनी प्रावधानो से अवगत कराया। उन्होने बताया कि जिला प्रशासन की निगरानी में चलने वाले इस अभियान में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, आईसीडीएस, आबकारी विभाग सहित अन्य विभागों का महत्वूपर्ण योगदान व सहयोग रहेगा।
जिला कलक्टर ने संदेश वाचन कर कुष्ठ रोगियों से परहेज नहीं करने एंव सन्दिग्ध पाए जाने पर नजदीकी चिकित्सा संस्थान में चिकित्सक से परामर्ष, जांच एंव उपचार कराने की अपील की। उन्होने बताया कि कुष्ठ रोगीयों का ईलाज समय पर सम्भव है, समस्त चिकित्सा संस्थानो पर नि:शुल्क उपलब्ध है। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इन्दरजीत सिंह ने कुष्ठ रोगियो की परामर्ष, जांच एंव उपचार सम्बन्ध में शपथ दिलवाई। इस मौके पर जिला प्रभारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग डॉ. देवन्द्र शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) चन्द्रभान सिह भाटी, चित्तौडग़ढ़ उपखण्ड अधिकारी सुरेशकुमार खटीक, जिला रसद अधिकारी ज्ञानमल खटीक, यूआईटी सचिव सीडी चारण सहित अधिकारी उपस्थित थे।
रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मुलन कार्यक्रम अन्तर्गत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य भवन से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला नर्सिंग ट्रेनिंग सेन्टर की छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल गर्ग ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा13 फरवरी तक मनाया जा रहा है। रैली के दौरान कमलेश धाकड, कमलेश शाक्यवाल, हिमानी टेलर, हेमा अरोडा प्रशिक्षक, जिला नर्सिग प्रशिक्षण केन्द्र, खुशवन्त कुमार हिण्डोनिया जिला डाटा प्रबंधक, टिंकू राय जिला आईईसी समन्वयक उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग