5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसने कहा कि पांच साल तक नहीं सुनी जनता की, अपराधियों में नहीं रहा राज का डर

प्रदेश में पिछले पांच साल में बजरी माफिया पनपे है और इस मामले में प्रदेश नम्बर वन हो गया है। ऊपर से नीचे तक मिलीभगत से काम हुआ, जिसका खामियाजा आम जनता को महंगी कीमत पर बजरी खरीदकर भुगतना पड़ रहा है।
2 min read
Google source verification
chittorgarh

किसने कहा कि पांच साल तक नहीं सुनी जनता की, अपराधियों में नहीं रहा राज का डर



चित्तौडग़ढ़. प्रदेश में पिछले पांच साल में बजरी माफिया पनपे है और इस मामले में प्रदेश नम्बर वन हो गया है। ऊपर से नीचे तक मिलीभगत से काम हुआ, जिसका खामियाजा आम जनता को महंगी कीमत पर बजरी खरीदकर भुगतना पड़ रहा है। ये बात राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को यहां गोरा-बादल स्टेडियम में चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि अपराधियों के होसले इसलिए बढ गए कि उन्हें राज का डर नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस शासन में खोले गए १८ हजार स्कूल बंद कर दिए। कांग्रेस की ओर से चलाई गई योजनाएं बंद कर दी। हालात यह हो गए कि सरकार अब काले झण्डों से भी डरने लगी है। गहलोत ने कहा कि सिर्फ १५ दिन का मामला है, अब जनता की सरकार बनने वाली है, सबको खोया हुआ मान-सम्मान लौटाया जाएगा। गहलोत ने लोगों से कहा कि वे किन्हीं बातों से नाराज भी हो तो नाराजगी को दरी के नीचे डाल दें और कांग्रेस का समर्थन करें। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आएगी तो भाजपा की ओर से चलाई गई योजनाएं बंद नहीं होगी क्यों कि लोकतंत्र में योजनाएं बंद होने से जनता को खामियाजा भुगतना पड़ता है। रामस्नेही संप्रदाय के संत रमताराम ने सभा में चित्तौडग़ढ़ विधायक पर कई तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र को भय के वातावरण से मुक्त करवाना जरूरी है। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने चित्तौड़ से मेडिकल कॉलेज छीन लिया। किसानों की सुविधा और गरीब का गेहूं छीन लिया लेकिन अब जनता जाग चुकी है और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी। जनसभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोकचंद जाट सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग