5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसने कहा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले कर ले जलसंकट से निपटने की तैयारी

पंचायत समिति चित्तौडगढ साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को विधायक चंद्रभानसिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधान प्रवीण ंिसह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

किसने कहा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले कर ले जलसंकट से निपटने की तैयारी



चित्तौडगढ़. पंचायत समिति चित्तौडगढ साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को विधायक चंद्रभानसिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधान प्रवीण ंिसह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। विकास अधिकारी धनसिंह राठौड़ ने गत बैठक का कार्रवाई विवरण प्रस्मुत किया। जिला परिषद सदस्य बगदीराम धाकड़ ने ग्राम सिंयालिया भील बस्ती व जयसिंहपुरा में भेरूजी स्थान पर हैण्ड पंप लगाने, पंचायत समिति सदस्य रणजीतंिसह भाटी ने बोदियाना में आरओ लगाने, चिकसी सरपंच गणेश साहू ने गांव में हैण्डपंप लगाने की मांग की। पंचायत समिति सदस्य रविराज सिंह ने ग्राम चौथपुरा में हैण्डपंप लगवाने की मांग रखी। विधायक आक्या ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कुछ समय बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने की स्थिति में नए कार्यो स्वीकृती पर रोक की संभावना के तहत गर्मियों में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए पहले ही तैयारी कर लेने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद सदस्य गायत्री जोशी ने पुलिस लाईन से घोसुण्डा तक सड़क को दुरस्त कराने, जिला परिषद सदस्य मोहन सिंह भाटी ने नेतावल गढ़ पाछली से केलजर खेड़ा तक रोड निर्माण कराने, नेतावल गढ़ पाछली सरपंच रामेश्वरलाल धाकड़ ने गोपालनगर से भेरूसिंह का खेड़ा तक सड़क दुरस्त कराने की मांग की।।स्वाईन फ्लू व मोसमी बिमारियो के प्रकोप से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक ग्राम में डोर टु डोर सर्वे करा व आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। विधायक ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी से आंगनवाड़ीयो में पोषाहार निर्माण में ठेकेदार प़द्वती समाप्त कर स्थानीय संस्था को पोषाहार निर्माण कार्य देने के निर्देष दिये। बैटक में पंचायत समिति सदस्य झमकुलाल ओड,सोनगर सरपंच रतन भंवरसिंह ने भी विभिन्न मुद्दें उठाए। बैठक में उपखण्ड अधिकारी सुरेशकुमार खटीक, उपप्रधान सीपी नामधराणी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग