4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसने लगाए नेताजी के साथ ठाकरे के जयकारे

शिवसेना जिला इकाई की ओर से जिला प्रमुख गोपाल वेद के तत्वावधान में बाला साहब ठाकरे व नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती को लेकर जिले में कई कार्यक्रम हुए।
1 minute read
Google source verification
chittorgarh

किसने लगाए नेताजी के साथ ठाकरे के जयकारे



चित्तौडग़ढ़. शिवसेना जिला इकाई की ओर से जिला प्रमुख गोपाल वेद के तत्वावधान में बाला साहब ठाकरे व नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती को लेकर जिले में कई कार्यक्रम हुए।
चित्तौड़ नगर प्रमुख दीपक राजोरा ने बताया कि पाडनपोल स्थित बाघसिंहजी के स्थान से वाहन रैली निकाली गई। जो लक्ष्मीनाथ मंदिर, गांधी चौक, सदर बाजार, गोल प्याऊ, नेहरू बाजार होती हुई सुभाष चौक पहुंची वहां नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया व बाला साहब ठाकरे को भी माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया। बाला साहब ठाकरे व बोस के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद सावंरियाजी चिकित्सालय में मरीजों को फल व बिस्किट वितरण किएगए। कार्यक्रम में युवा सेना प्रमुख मनीष माली, जिला सचिव मदन ओड़, चित्तौड़ नगर प्रमुख दीपक राजोरा, ग्रामीण जिला प्रमुख भैरूलाल रजक व अन्य मौजूद थे।
बजरंग दल की ओर से सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति माल्यार्पण किया गया। नगर विद्यार्थी प्रमुख अमन गौड़ ने बताया बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश नाहटा के नेतृत्व में सुभाष चौक स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बजरंग दल नगर संयोजक विजय वैष्णव, नगर संयोजक कुलदीप पारीक, नगर सुरक्षा प्रमुख रवि वैष्णव, शहर प्रमुख अर्जुन जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
सेन्ट्रल अकादमी सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। हकीम खान सदन के विद्यार्थियों ने नेताजी के जीवन से जुड़े तथ्यों को दर्शाया। देवेश श्रीमाली ने उनके जीवन परिचय से अवगत कराया। अवनि मंडोवरा ने काव्य पाठ किया। सौम्य दहिया ने नेताजी के विचारों को प्रस्तुत किया। देशभक्ति से सराबोर एक अभिनय गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्यअश्लेष दशोरा ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन से संबंधित घटनाएं सुना बच्चों को आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग