4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली से पहले ट्रेन में क्यों हो रहा सफर का संकट

पश्चिमी रेलवे रतलाम मंडल के चित्तौडग़ढ़-शंभूपुरा के मध्य ट्रेक दोहरीकरण कार्य के चलते रेल सेवाएं सामान्य नहीं हो पा रही है। रेलवे ने शुक्रवार को कुछ और ट्रेनों को निरस्त या शॉर्ट टर्मिनेट करने की घोषणा की तो कुछ ट्रेन के दौरे निरस्त अवधि बढ़ाा दी।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

होली से पहले ट्रेन में क्यों हो रहा सफर का संकट



चित्तौडग़ढ़. पश्चिमी रेलवे रतलाम मंडल के चित्तौडग़ढ़-शंभूपुरा के मध्य ट्रेक दोहरीकरण कार्य के चलते रेल सेवाएं सामान्य नहीं हो पा रही है। रेलवे ने शुक्रवार को कुछ और ट्रेनों को निरस्त या शॉर्ट टर्मिनेट करने की घोषणा की तो कुछ ट्रेन के दौरे निरस्त अवधि बढ़ाा दी। इसके चलते इस बार होली से पहले सफर करने वाले चित्तौडग़ढ़ के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। चित्तौड़ रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेन बहुत कम होने से इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी संख्या ५९८३३ कोटा-मंदसाौर पैसेंजर कोटा से १७ व १८ मार्च को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या ५९८३४ मंदसौर-कोटा पैसेंजर एवं गाड़ी संख्या ५९८३६ उदयपुर मंदसौर पैसेंजर १८ एवं १९ मार्च को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या ५९८३५ मंदसौर-उदयपुर पैसेंजर मन्दसौर से १८ व १९ मार्च को चलने वाली निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या ७९३०१/७९३०२ रतलाम-भीलवाड़ा-रतलाम डेमू १८ व १९ मार्च तक निम्बाहेड़ा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। गाड़ी संख्या ७९३०३/७९३०४ रतलाम-चित्तौडग़ढ़-रतलाम डेमू १९ व १९ मार्च तक नीमच स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। गाड़ी संख्या ५९८१२ जमुनाब्रिज रतलाम पैसेंजर जमुना ब्रिज १६ से १८ मार्च तक चलने वाली कोटा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। यह ट्रेन कोटा-रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या २९०१९/२९०२० मेरठ कैंट-मंदसौर-मेरठ कैंट १८ एवं १९ मार्च को चित्तौडग़ढ़ स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग