5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किस गफलत के कारण दस्तावेज सत्यापन कराने के लिए करना पड़ा इंतजार

वेबसाइट पर सूचना समय पर अपडेट नहीं होने एवं दस्तावेज सत्यापन की तारीख एन वक्त पर तय किए जाने से हुई गफलत के चलते राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए कई अभ्यर्थियों का एक दिन इन्तजार के बाद शनिवार को कार्य हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
chittorgarh

किस गफलत के कारण दस्तावेज सत्यापन कराने के लिए करना पड़ा इंतजार


चित्तौडग़ढ़. वेबसाइट पर सूचना समय पर अपडेट नहीं होने एवं दस्तावेज सत्यापन की तारीख एन वक्त पर तय किए जाने से हुई गफलत के चलते राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए कई अभ्यर्थियों का एक दिन इन्तजार के बाद शनिवार को कार्य हुआ। राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती-२०१८ के अंतर्गत गैर अनुसूचित क्षेत्र एवं अनुसूचित क्षेत्र में अध्यापक लेवल-द्वितीय में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शनिवार से जिला परिषद में शुरू हुई। विषय आधार पर हो रही इस प्रक्रिया में कुछ विषयों वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन रविवार को होंंगे। राज्य के झुंझ़ुंनूं,सीकर, जयपुर सहित कुछ जिलों के अभ्यर्र्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए तिथि की गफलत के चलते शुक्रवार को ही चित्तौडग़ढ़ पहुंच गए थे। ऐसे अभ्यर्थियों को यहां पहुंचने पर पता चला कि दस्तावेज सत्यापन का कार्य शनिवार से होगा। ऐसे में उन्हें एक दिन यहीं रहकर इन्तजारर करना पड़ा। पहले दिन हिंदी, विज्ञान व गणित विषय के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य किया गया। जिला परिषद व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने नव चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजो का सत्यापन कार्य किया। इस दौरान जिला परिषद कार्यालय के बाहर भीड़ रही। कई अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए अपनी बारी आने के लिए लंबे समय इंतजार करते रहे। तय कार्यक्रम के तहत रविवार को हिंदी, संस्कृत व सामाजिक अध्ययन के अभ्यर्थी के दस्तावेज सत्यापन का कार्य होगा।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग