31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Acharya Mahashraman – आचार्य महाश्रमण का 22 दिन रहेगा सरदारशहर में प्रवास

चूरू (सरदारशहर). तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण की मातृभूमि सरदारशहंंंर की पावन धरा पर 22 दिन का प्रवास रहेगा। प्रवास की तैयारियों को लेकर गुरुवार को आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति के कार्यालय का उद्घाटन आचार्य के संसार पक्षीय बड़े भाई सूजानमल दूगड़ व समिति के अध्यक्ष बाबूलाल बोथरा ने किया।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Vijay

Mar 04, 2022

Acharya Mahashraman - आचार्य महाश्रमण का 22 दिन रहेगा सरदारशहर में प्रवास

Acharya Mahashraman - आचार्य महाश्रमण का 22 दिन रहेगा सरदारशहर में प्रवास

चूरू (सरदारशहर). तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण की मातृभूमि सरदारशहंंंर की पावन धरा पर 22 दिन का प्रवास रहेगा। प्रवास की तैयारियों को लेकर गुरुवार को आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति के कार्यालय का उद्घाटन आचार्य के संसार पक्षीय बड़े भाई सूजानमल दूगड़ व समिति के अध्यक्ष बाबूलाल बोथरा ने किया। मुनि विमल कुमार एवं मुनि स्वस्तिक कुमार ने पावन सानिध्य में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष बाबूलाल बोथरा ने कहा कि सरदारशहर की जनता का सोभाग्य है कि आचार्य सरदारशहर में 22 दिन प्रवास करेंगे तथा प्रवास के दौरान सात विशेष कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। उन्होने बताया कि 26 अप्रेल को आचार्य महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस, 3 मई को अक्षय तृतीया महोत्सव, 6 मई को दीक्षा समारोह, 10 मई को षष्टिपूर्ति एवं युग प्रधान अलंकरण समारोह, 11 मई को पट्टोत्सव व 15 मई को दीक्षा दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर मंत्री सूरज देवी बरडिय़ा, महिला मंडल अध्यक्षा सुषमा पींचा, कन्या मंडल संयोजिका श्वेता बोथरा, तेयुप अध्यक्ष राजीव दूगड़, मंत्री ऋषभ दूगड़, तेरापंथी सभा के मंत्री पारस जी बुच्चा, महिला मंडल मंत्री संगीता बच्छावत, ट्रस्टी श्रीचंद नौलखा, सभा उपाध्यक्ष राजीव दुगड़, महेंद्र बरडिय़ा, कोषाध्यक्ष भंवरलाल नखत, मुन्नालाल सेठिया, अभातेयुप सदस्य विकास बोथरा, संजय बोथरा, वर्धमान सेठिया, चेतन दूगड़, विकास सुराणा, रतनलाल बछावत, पन्नालाल डागा, शोभाकान्त स्वामी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन सूरज बरडिय़ा ने किया। अन्त में पन्नालाल सेठिया को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

फागोत्सव के दूसरे दिन भी बही भजनों की गंगा
रतनगढ़. श्रीताल वाले बालाजी मंदिर में श्री श्याम मोर छड़ी दीवाने परिवार की ओर से चल रहे 7 दिवसीय फागोत्सव में दूसरे दिन बुधवार रात को गायक कलाकार एसपी वर्मा व संजय मुरारका ने भजनों व धमालों की प्रस्तुतियां दी जिस पर श्रद्धालु खूब नाचे। इस दौरान फूलो की होली भी खेली गई। पुजारी परिवार ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। गणेश चौधरी दम्पति ने दीप प्रज्वलन से शुरूआत की। कार्यक्रम में सुशील इंदौरिया, अजय पुजारी, धनराज पुजारी, नितिन पुजारी, सुरेश मुरारका, विकास चमडिय़ा, विनोद कंदोई, प्रकाश चौधरी, रवि पुजारी, विष्णु धर्ड़, रतन वर्मा, हर्ष जांगिड़, सुमित चौधरी, नवरत्न बबेरवाल, गजेंद्र धडऱ् आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

मानद् उपाधि से सम्मानित
सरदारशहर. निकटवती गांव बरडासर निवासी एवं नेत्रदान-रक्तदान जनजागरण अभियान के जिला संयोजक गणेशदास स्वामी को गत तीन दशक से मानव सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो के लिए डॉक्टर ऑफ सोशियल सर्विस की मानद् उपाधि ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवरसिटी चैन्नई की ओर से सम्मानित किया गया। स्वामी को डॉक्टर की उपाधि मिलने पर अनेक संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।


बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग