6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, शिक्षा मंत्री Madan Dilawar से वार्ता के बाद आदेश जारी

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने 5 वर्षों में नियुक्त शिक्षकों के स्थाई और नियमित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Santosh Trivedi

Sep 01, 2024

Education Minister Madan Dilawar

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

Churu News: राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधियों से शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर ( Madan Dilawar ) से शिक्षकों के स्थायीकरण एवं नियमितिकरण प्रकरण पर हुई वार्ता के बाद निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने 5 वर्षों में नियुक्त शिक्षकों के स्थाई और नियमित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। संघ के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में गत मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर से हुई वार्ता में गत 5 वर्षो में नियुक्त शिक्षको के शीघ्र स्थायी एवं नियमित करने प्रकरण के संबंध में उनका ध्यान आकृष्ट कर समाधान करवाने का आग्रह किया था।

संगठन ने गुरुवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से भी इस संबंध में चर्चा कर राहत देने को कहा। जिस पर शिक्षा मंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निदेशक यह आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने बताया कि इन शिक्षकों के संबंधित विषय संगठन द्वारा शिक्षा मंत्री के संज्ञान में लाया गया। इस पर पर शिक्षा मंत्री ने गंभीरता के साथ विषय को लेते हुए स्थायीकरण और नियमितीकरण को नियमानुसार करवाने के निर्देश अधिकारियों को जारी किए।

मिलेगी राहत

प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि राज्य में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्मिक विभाग के निर्देशानुसार प्रारंभिक शिक्षा विभाग में विगत 5 वर्षों में नियुक्त होने वाले कार्मिकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच करने एवं संदिग्ध लोक सेवक के संबंध में तत्काल विभाग को जानकारी देने के लिए भी कहा गया है। जिला स्तरीय कमेटियों द्वारा उक्त जांच उपरांत पूर्ण रूप से पात्र एवं सही पाए गए और परिवीक्षा काल पूर्ण कर चुके शिक्षकों को नियमानुसार स्थाईकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देशों से राहत मिलेगी।

साथ ही समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को नवनियुक्त शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच से शेष बचे लोक सेवकों की भी शीघ्र जांच पूर्ण कर पात्र शिक्षकों के नियमानुसार स्थायीकरण की प्रक्रिया सतत रूप से संपादित किए जाने के निर्देश जारी किए है।

यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नए फरमान से पूरे राजस्थान में मच गई हलचल

शिक्षकाें ने जताई खुशी

इस आदेश का प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम, प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, महिला मंत्री डॉ. अरुणा शर्मा, प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री योगेश कुमार शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी, मंडल संयुक्त मंत्री राजवीर सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष रामेश्वर खीचड़, जिलामंत्री शिवकुमार शर्मा, अतिरिक्त जिलामंत्री मनोज सारस्वत, जिला संगठन मंत्री जगदीश जोशी, जिला महिला मंत्री कौशल्या चौधरी, जिला उपाध्यक्ष महिला रेणु सुईवाल, वासुदेव शर्मा, मंगलेश खत्री सहित प्रदेश व जिला कार्यकारिणी ने स्वागत किया और इन आदेशों को प्रदेश के हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत देने वाला बताया।