4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुर्ख लाल जोड़ा, हाथ में कंगन और गले में मंगलसूत्र पहन वोट डालने पहुंची दुल्हनें

सावा होने से इस चुनाव में ग्यारस पर हुए मतदान में अनेक नवदम्पतियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग उत्साह के साथ किया।

3 min read
Google source verification

चूरू

image

Santosh Trivedi

Apr 20, 2024

dulhan ne dala vote

चूरू. गर्मी, धूप और शादी के माहौल का असर लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान भी नजर आया। युवा व बुजुर्गों के साथ नवविवाहिताओं ने भी लोकतंत्र के पर्व में जमकर भागीदारी निभाई। जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के बूथों में लाल सूर्ख जोड़ा, हाथ में कंगन और गले में मंगलसूत्र पहने विवाहिताएं पहुंची। कई जगह सेरवानी और सेहरा पहने दुल्हों ने भी मतदान किया।

वोट देकर ससुराल रवाना हुई संगीता

लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति जागरूकता देखने को मिली है। सरपंच संदीप वर्मा ने बताया की चूरू विधानसभा के गांव जासासर में संगीता की 18 अप्रैल को शादी हुई। अलीगढ़ से गुरुवार शाम बारात आई थी। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने कारण संगीता ने शुक्रवार दोपहर जासासर गांव में बूथ संख्या 52 पर अपने पति राहुल सिंह के साथ मतदान केंद्र पहुंची। जहां मतदान करने के बाद अपने ससुराल अलीगढ़ के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया की मतदान के चलते बारात को ही रोक लिया गया था। जिसको शुक्रवार दोपहर दुल्हन संगीता के वोट देने बाद रवाना किया गया।

शादी के घरों में रही वोट की चर्चा

लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन एकादशी का सावा होने के कारण विवाह समारोह की बहार रही। एक ओर घरों में शादी का माहौल रहा तो दूसरी ओर मेहमानों, मायरा भरने आए ननिहाल पक्ष के लोगों, टैंट लगाने वाले व हलवाईयों सहित काम करने वाले लोग भी एक दूसरे को वोट दे आए क्या पूछते नजर आए। कोई दुल्हा बनने को तैयार था तो कोई दुल्हन लेकर घर आ गया था। गत दिवस दुल्हन बनकर गई बेटिया पूठ-म्हौड़े की रीति रिवाज निभाने घर आई तो परिवार जनों ने उत्साह के साथ उसे भी वोट देने के लिए कहा।

सावा होने से इस चुनाव में ग्यारस पर हुए मतदान में अनेक नवदम्पतियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग उत्साह के साथ किया। कई दुल्हें-दुल्हन रिति रिवाज निभाने के साथ वर-वधु की पौशाक में ही वोट देने मतदान केन्द्र पर पहुंचे। इसी के साथ घर पर आए मेहमान भी सुबह सुबह वोट देने के बाद फिर मेजबान के यहां पहुंचे। विवाह शादी में काम करनेवाले हलवाई व विभिन्न काम करनेवाले लोगों ने भी वोट डाले तो शादी समारोह में नव परिधानों में सज धज कर आई महिलाओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बीनणी बोट देण नै चाली

जिन घरों में नव वधु का पग फैरा हुआ तो मतदान को लेकर हंसी मजाक भी खूब हुए। शहर के मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं से ही यह कहते हुए सुना गया कि बीनणी बौट देण नै चाली। वास्तव में कई मतदान केन्द्रों पर ससुराल में पहला कदम रखनेवाली बेटियों ने लोकतंत्र के महायज्ञ में वोट की आहुतियां देकर अपने क्षेत्र के सांसद का चुनाव किया।

दल्हन लेकर घर से पहले पहुंचा बूथ

क़ातर उप तहसील क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। ग्रामीणो में काफी उत्साह देखने को मिला। शाम को 6 बजे तक मतदाता मतदान केंद्र पर आते रहे। इयारा के पुखराज जिसकी शादी बीती रात को हुई थी सुबह गांव आए तो घर जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

चूरू जिले के गिनडी पट्टा राजपुरा में 18 अप्रैल को डॉ मोनिका सुंडा की शादी हुई। बारात दूधवाखारा गांव से आए थी। शादी के बाद गुरूवार को तो वह ससुराल चली गई, लेकिन शुक्रवार को वापस आकर बूथ संख्या 69 पर डॉ मोनिका ने मतदान किया। मतदान के प्रति नव विवाहिता के इस उत्साह को सभी ने सराहा।