
राकेश कुमार गौतम
चूरू. ग्रामीण विकास के प्रति संकल्पित चूरू पंचायत समिति व घांघू ग्राम पंचायत ने देश में चूरू का नाम रोशन किया है। पंचायत समिति ने गांवों के विकास, डिजिटलीकरण व नवाचार में प्रदेश में सबसे बेहतर कार्य कर २९५ पंचायत समितियों में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार घांघू ग्राम पंचायत ने भी विकास में नए आयाम स्थापित कर राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति दर्ज की है। चूरू के अलावा राजस्थान से हनुमानगढ़ जिले की ग्राम पंचायत तलकाड़ा (१७ आरडब्ल्यू), जैसलमेर की कुंडा व मंडाई तथा ग्राम पंचायत पाली की खारिया नीव ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त सभी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। २४ अप्रेल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चूरू प्रधान ज्योति कंवर, विकास अधिकारी दीनबंधु सुरोलिया व घांघू सरपंच जयप्रकाश शर्मा को पुरस्कृत करेंगे।
वर्ष 2016-17 के पुरस्कार के लिए चयनित
चूरू पंचायत समिति व उक्त ग्राम पंचायतों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार वर्ष २०१६-१७ के लिए चयन किया गया है। उक्त चयन द्विस्तरीय परीक्षण के उपरांत राष्ट्रीय स्तर पर गठित टीम द्वारा किया गया है। इससे पहले केन्द्रीय स्तर की टीम ने चूरू पंचायत समिति व उक्त ग्राम पंचायतों का दौरा कर हर गतिविधियों का अवलोकन किया था। पंचायती राज संस्थाओं को मिलने वाला यह सर्वŸोष्ठ पुरस्कार है। गौरतलब है कि पिछली बार चूरू पंचायत समिति राज्य स्तर पर भी सम्मानित हो चुकी है। बतौर पुरस्कार 10 लाख रुपए भी मिले थे। विकास अधिकारी दीनबंधु सुरोलिया ने बताया कि झबलपुर आने-जाने की व्यवस्था पंचायती राज विभाग की ओर से की जाएगी।
राज्य में 21 पंचायत समितियों व 99 ग्राम पंचायतों का होगा सम्मान
इसी प्रकार राज्य स्तर पर 21 पंचायत समितियों व 99 ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश में कुल 9891 ग्राम पंचायते हैं। जिसमें से 99 का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। उक्त ग्राम पंचायतों को 18अप्रेल को जयपुर में पुरस्कृत किया जाएगा। चूरू की ग्राम पंचायत बीनासर, तारानगर की बनियाला व बीदासर की दूंकर ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा। बीनासर सरपंच हनुमानसिंह सोडा, दूंकर सरपंच गीता मेघवाल व ग्रामसेवक दूलाराम भामूं व बनियाला सरपंच मोहनलाल सुथार व ग्रामसेवक बलवीर गुरड़ा को पुरस्कृत किया जाएगा।
इन पंचायत समितियों को मिलेगा पुरस्कार
पंचायत समिति खींवसर (नागौर), पंचायत समिति हुरड़ा (भीलवाड़ा), पंचायत समिति अराई (अजमेर), पंचायत समिति रूपवास (भरतपुर), पंचायत समिति वैर (भरतपुर), पंचायत समिति टोडाभीम (करौली), पंचायत समिति नोहर (हनुमानगढ़), पंचायत समिति बीकानेर , पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार पंचायत समिति सूरजगढ़ (झुंझुनंू), पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ (सीकर), पंचायत समिति पिपराली (सीकर), पंचायत समिति सायला (जालौर), पंचायत समिति जसवंतपुरा (जालौर), पंचायत समिति बिलाड़ा (जोधपुर), पंचायत समिति बूंदी, पंचायत समिति हिंडौली (बूंदी), पंचायत समिति सुल्तानपुर (कोटा), पंचायत समिति रेलमगरा (राजसमंद), पंचायत समिति भदेसर (चितौडग़ढ़), पंचायत समिति प्रतापगढ़ को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस आधार पर हुआ चयन
पंचायत समिति व ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल विकास व नवाचार के लिए उक्त पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पंचायत समिति ने ऑडिट, आरटीआई का मैनेजमेंट, विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका सकारात्मक है या नहीं, विकास में जनसहयोग है या नहीं, शासन जन केन्द्रित है या नहीं। उक्त विषयों के अवलोकन के आधार पर पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। इसी प्रकार घांघू ग्राम पंचायत ने नवाचार के स्तर पर मुक्तिधाम का विकास, डिजिटल रिकॉर्ड अपडेशन, जन सहयोग से विकास कार्य करवाने तथा पहली ओडीएफ ग्राम पंचायत बनाने में उपलब्धि प्राप्ति की थी।
&मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश के गांवों का चहुमुंखी विकास हुआ है। इसी की देन है कि राष्ट्रीय स्तर पर चूरू पंचायत समिति व प्रदेश की पांच ग्राम पंचायतें राष्ट्रीय स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित हो रही हैं। राज्य स्तर पर भी 99 पंचायतों को श्रेष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।
राजेन्द्र राठौड़, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री, राजस्थान
Updated on:
11 Apr 2018 11:13 pm
Published on:
11 Apr 2018 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
