8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में क्या हुआ कि एक पार्षद ने दे दी आत्मदाह की धमकी, जिसके बाद हुआ ये सब

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Rajesh

Jul 22, 2018

चूरू/रतनगढ़
शहर में हो रहे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के अवैध निर्माण को लेकर वार्ड पार्षद की ओर से आत्मदाह की धमकी मिलने से पालिका प्रशासन हरकत में आया और शनिवार को उक्त कॉम्प्लैक्स को सील कर दिया। देर रात को वार्ड नं. 3 के पार्षद राकेश शर्मा ने एक वीडियो जिला कलक्टर के नाम भेजकर बाजार में हो रहे अवैध निर्माण को नहीं रोकने पर शनिवार को दोपहर में आत्मदाह की धमकी दी थी।

आत्मदाह की धमकी दी
इसके बाद हरकत में आए नगर पालिका प्रशासन ने सरकारी अवकाश के बावजूद उक्त कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद शर्मा ने शुक्रवार देर रात्रि में सोशल मीडिया पर कोम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का वीडियो बनाकर जिला कलेक्टर के नाम अपील डाली थी। निर्माण कार्य नहीं रोकने पर शनिवार को आत्मदाह की धमकी दी थी।

read: सरकारी स्कूलों में लक्ष्य को पूरा बताने के फेर में इस तरह आंकड़ों को बढ़ा कर पेश कर रहा है विभाग, असल में संख्या जस की तस

मौन स्वीकृति से रातों रात निर्माण शुरू
इसके बाद नगर पालिका ईओ नूर मोहम्मद ने अपने कर्मचारियों को मौखिक आदेश देकर कॉम्प्लेक्स को सील करवाया। सील कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि उक्त कॉम्प्लेक्स को नगर पालिका ईओ के मौखिक आदेश पर सील किया गया है। पार्षद राकेश शर्मा ने बताया कि गत दिनों आठ पार्षद उक्त कॉन्प्लेक्स के अवैध निर्माण को रोकने की मांग को लेकर धरने पर भी बैठे थे। आश्वासन मिला था कि उक्त अवैध निर्माण नहीं होगा। इसके बाद भी नगरपालिका की मौन स्वीकृति से रातों रात निर्माण शुरू कर दिया।

read: विभिन्न शहरों में ढ़ेरों वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह इस तरह चढ़ा पुलिस के हत्थे

सील करने को कहा

पालिका अध्यक्ष इंद्र कुमार ने पार्षद राकेश को शीघ्र कॉन्प्लेक्स सील करने का आश्वासन दिया था और पालिकाध्यक्ष ने ईओ को निर्देशित करते हुए उक्त निर्माण कार्य को सील करने को कहा जिसके तहत व्यावसायिक कांपलेक्स सील कर दिया गया।