9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
Play video

विभिन्न शहरों में ढ़ेरों वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह इस तरह चढ़ा पुलिस के हत्थे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Google source verification

पाली

image

Rajesh

Jul 22, 2018

पाली

तखतगढ़(पाली) बैंकों से नकदी की निकासी करवाकर निकलने वाले भोले भाले ग्रामीणों के रूपये चुराने वाले मध्यप्रदेश के गिरोह की तीन महिलाओं एवं एक युवक को तखतगढ़ पुलिस ने धर दबोचा है। जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने तखतगढ़ कस्बे के राजपुरा निवासी भूरी देवी के बैंक से रूपये निकालने के बाद खरीददारी करते समय कपड़े की दुकान से 50हजार रूपये चुराना स्वीकार कर लिया है।

एक महिला की आईडी हाथ लगी
सीओ सुमेरपुर अमरसिंह ने बताया कि तखतगढ़ कस्बे में राशि चुराने की घटना के सीसीटीवी फुटेजों से तलाशी के लिए थाना प्रभारी सुरेश सारण,सुमेरपुर थाना प्रभारी सरोज बैरवा, हैड कांस्टेबल अलताफ खां, कांस्टेबल जसवंतसिंह, जस्साराम की टीम फालना गई तो जानकारी मिली कि ऐसे हुलिए की तीन महिलाएं धर्मशाला में ठहरी थी। जिनमें से एक महिला की आईडी हाथ लगी।

रोडवेज बस में महिलाएं सोई हुई मिली
महिलाओं के रेल से आबूरोड़ जाना सामने आया। बाद में अंबाजी से 20किमी. दूर दांता गांव में रोडवेज बस में सवार महिलाएं सोई हुई मिली। पूछताछ में गैंग में शामिल मध्यप्रदेश के राजगढ़ तहसील के गुलखेड़ी,जाट खेड़ी व कड़िया निवासी रूखसाना पत्नी बालकृष्ण, लक्ष्मी पत्नी राजेश एवं अर्चना जाति सांसी होना बताया। महिलाओं की गैंग में राशि को खुर्द बुर्द करने पर रूखसाना के पति बालकृष्ण को भी पकड़ा है।

वारदात करना स्वीकार किया
जानकारी के मुताबिक पूछतीछ में महिलाऑ ने बताया कि शिवगंज,सिरोही,उदयपुर,टोंक,कोटा,सवाई माधोपुर में भी वारदात करना स्वीकार किया है।