
चूरू। ताना नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक टैम्पो पलट गया। इस हादसे में टैम्पो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक टैम्पो को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों ने चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।