12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किरण रिजिजू ने किया राजस्थान के पहले सिंथेटिक ट्रैक का उद्घाटन, बोले- 2028 के ओलंपिक के लिए भारत तैयार

केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू ( Union Minister Kiran rijiju ) ने चूरू जिला मुख्यालय पर खेल स्टेडियम में 6 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बने प्रदेश के पहले सिंथेटिक ट्रेक ( Synthetic Track In Churu Rajasthan ) के लोकार्पण समारोह में कही।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Abdul Bari

Feb 28, 2020

First Synthetic Track In Churu Rajasthan Inauguration

First Synthetic Track In Churu Rajasthan Inauguration

चूरू.
केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू ( Union Minister Kiran rijiju ) ने कहा कि भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए सबको खेल संस्कृति अपनानी पड़ेगी। ये तभी संभव होगा जब सबकी इसमें उत्साह के साथ भागीदारी होंगे। रिजीजू ने ये बात शुक्रवार को चूरू जिला मुख्यालय पर खेल स्टेडियम में 6 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बने प्रदेश के पहले सिंथेटिक ट्रेक ( Synthetic Track In Churu Rajasthan ) के लोकार्पण समारोह में कही।

'ओलंपिक के लिए भारत ने पूरी तरह से तैयारी कर ली'


उन्होंने कहा कि एक समय था जब खेलों में भारत को एक-दो पदक मिलते थे। 2008 में पहली बार बीजिंग में तीन पदक जीते। प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत खेल के मामले में दुनिया के दस देशों की सूची में आए। 2028 के लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक के लिए भारत ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है।

सांसद राहुल कस्वा की प्रशंसा की...

इस दौरान खेल मंत्री रिजीजू ने सांसद राहुल कस्वा ( MP rahul kaswa ) की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। इसी की बदौलत ये ट्रेक चूरू को मिला है। आने वाले समय में चूरू जिला खेल के क्षेत्र में हब बनेगा। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia BJP Rajasthan) भी शामिल हुए।


...तो सर्टिफिकेट नहीं मिलेंगे

खेल मंत्री ने कहा कि एक लाख से ज्यादा विद्यालयों ने फिट इंडिया में रजिस्टे्रशन कराया है। सीबीएसई के माध्यम से जितने भी स्कूल है। उनको निर्देशित किया है कि यदि फिटनेस के कार्यक्रम नहीं करेंगे तो उन्हें सर्टिफिकेट नहीं दिए जाएंगे।


फिट इंडिया में बेहतर काम पर मिलेगा फाइव स्टार

खेल मंत्री रिजीजू ने कहा कि खेल व मानव संसाधन मंत्रालय ने एक नई नीति तैयार की है। इसके तहत हर स्कूल को फिट इंडिया का सर्टिफिकेट देंगे और बेहतर करते हैं तो थ्री स्टार और इससे ज्यादा भी ज्यादा प्रशिक्षण तक स्कूल में सुविधा विकसित करते हैं तो उन्हें पांच स्टार दिए जाएंगे।

आज सपना हुआ पूरा


सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि सिंथेटिक टे्रक उनका सपना था। खेलो इंडिया लांच होने के साथ ही मैने इसके लिए प्रयास किए थे। आज उनका ये सपना पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि चूरू खेल के क्षेत्र में प्रदेश व देश में अग्रणी रहे। उनकी यही मंशा है। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञ कोच की भी मांग की। उन्होंने कहा कि चूरू को एक्सीलेंस सेंटर भी घोषित किया जाए।


कार्यक्रम में खिलाडिय़ों का सम्मान

कार्यक्रम में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों का भी सम्मान भी किया गया। इस मौके पर इस भिवानी सांसद धर्मवीर, रामसिंह कस्वा, कमला कस्वा, अशोक पींचा, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, खेमाराम मेघवाल, बनवारीलाल शर्मा, बजरंग गुर्जर, डा.वासुदेव चावला, विक्रम कोटवाद, शिवचंद सहू, पूर्णाराम गिल, धर्मवीर पुजारी, बसंत शर्मा, सत्यनारायण सारण, जिला कलक्टर संदेश नायक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट, द्रोणाचार्य आवार्डी विकास पूनिया व अनूप कुमार, जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लांबा आदि मौजूद थे। मंत्री ने ट्रेक पर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें...

होटल में मसाज के बहाने विदेशी महिला के साथ युवक ने की 'गंदी हरकत'


राजस्थान में फिर बड़ा हादसा: बारातियों से भरा वाहन ट्रेलर से टकराया, तीन की मौत, खुशियां मातम में बदलीं


देर रात चिकित्सालय में कर्मचारी का मर्डर, चाकू से वार कर बेरहमी से ली जान...