आपातकालीन सेवा 108 की मदद से हादसे में गंभीर रुप से घायल हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी विकास (23) पुत्र सांवरमल, जयकिशन (25) पुत्र राजेन्द्र को सूरतगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां दोनों जनों की मौत हो गई। वही हादसे में घायल श्रीबिजयनगर के 9 एएस निवासी सुरेन्द्र(25) पुत्र इमीलाल, फतेहगढ़ (हनुमानगढ़) निवासी कुलदीप(30) पुत्र जयपाल, सूरतगढ़ के वार्ड 29 निवासी गौरीशंकर (24) पुत्र इन्द्र को सूरतगढ़ के हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। वहीं कार चालक जैतसर निवासी सुभाष पुत्र देवीलाल जाट, जोरावरपुरा (हनुमानगढ़) निवासी भीम पुत्र प्रेम घायल हो गए। इनोवा चालक सुभाष ने महाजन पुलिस थाना ( Sri Ganganagar Police ) में ट्रेलर चालक के खिलाफ वाहन को तेज व लापरवाही से चालने के आरोप में प्रार्थना पत्र दिया है।