दूसरे दिन गांव के प्रकाश पुत्र चंदणा चरपोटा ने रिपोर्ट दी। इसमें उसने बताया कि उसके एक भतीजा अंसु व दो भतीजियां पिंकी और आशा हैं। पिंकी की शादी पहले देवगढ़ में हुई। फिर पिंकी गढ़पठान गांव में दूसरे के साथ नातरे चली गई। इसका भांजगड़ा कैलाश पुत्र स्व. कालू चरपोटा और अंसु पुत्र परतु ने किया। इनमें रुपयों का लेन-देन शेष रह गया, जिससे विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कैलाश व अंसु में झगड़ा हुआ और बीच-बचाव में आई भाभी हुरा की सिर में चोट लगने से मृत्यु हो गई। इसके बाद कैलाश और अंसु दोनों ही भाग गए, जिससे सही स्थिति पता नहीं चली। इस पर पहले धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया।