सपना ( Dancer Sapna Chaudhary ) के स्टेज पर आने से हो रही देरी को देख भीड़ एक बार बेकाबू हो गई। लोग बेरिकेड्स तोड़ कर मंच के पास पहुंचने लगे। इस दौरान पुलिस ( Pratapgarh Police ) और कार्यक्रम के आयोजकों के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान एसपी पूजा अवाना, सहित पूरे पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहे।