गौरतलब है कि सोमवार को अस्पताल परिसर में नसबंदी शिविर भी लगा हुआ था। इस दौरान वहां भर्ती महिलाएं और उनके परिजनों की जान बचाने के लिए वहां से दौड़ पड़े। जिसके चलते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद मरीज व परिजन जान बचाने के लिए अपना सामान, चप्पल व जूते सहित अन्य सामग्री वहीं छोड़कर भाग निकले।