पुलिस ( Rajsamand Police ) ने बताया कि राजसमंद से भीलवाडा की दिशा में जा रहे ट्रक के चालक को रविवार कीे सुबह करीब साढे चार बजे रूपाखेडा टोल नाके की लाईन सख्या तीन को पार करने के दौरान नींद की झपकी ( Road Accident Due To Sleep ) आ गई। ऐसे में ट्रक अनियंत्रित हो गया और टोलनाके की दो नम्बर की लाईन में लगे हुए कलेक्शन बूथ को चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आते ही पूरा बूथ क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान बूथ में टीसी प्रेमलाल गाडरी को भी चोटें आईं। जबकि बूथ में बेठा हुआ टीसी बाल बाल बचा।