जानकारी के मुताबिक जेपला निवासी रामस्वरूप सहरिया ने आरोप लगाया कि 13 फरवरी गुरुवार शाम 8 बजे वह उसकी गर्भवती पत्नी को डिलीवरी के लिए जेपला पीएचसी लेकर पहुंचा। जहां नर्स ने उसकी पत्नी पूजा की डिलीवरी कराई। इसके बाद बच्चे की तबीयत खराब बताकर उसे छाबड़ा के लिए 104 एंबुलेंस से रेफर कर दिया गया। जबकि प्रसुता को अस्पताल में ही रखा गया। इस दौरान रास्ते में ले जाते समय ग्राम घटटा के पास नवजात की मृत्यु हो गई।