प्रतापगढ़
यहां पुलिस कंट्रोल रूम ( Pratapgarh Police ) में तैनात एक पुलिसकर्मी मंगलवार दोपहर को घर से लापता हो गया। इस संबंध में उसकी पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पुलिस अधीक्षक ( Superintendent Of Police ) पर प्रताडि़त करने और निलंबित करने का आरोप लगाया है। सिपाही के इस तरह घर से जाने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। अधिकारी तुरंत उसे तलाश करने में लग गए। दोपहर बाद पता चला कि सिपाही ने एमपी में मल्हारगढ़ से अपने भतीजे से बात की है। वह एक दो दिन में वापस आ जाएगा, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।