सादुलपुर (चूरु)। तहसील का गांव भेंसली। खेत मे बनी एक ढाणी के मकान में गत एक सप्ताह से अधिक समय से लग रही रहस्यमय आग से खौफ में हैं। दिन हो या रात, जब चाहे तब कहीं ना कहीं आग लग जाती है। लोग आग लगने का कारण नहीं जान पा रहे हैं। स्थिति यह है कि गांव के लोग लगातार पहरा दे रहे हैं। इसके बावजूद आग लग जाती है। गांव के भूपसिंह के घर में आग से कपड़े, फर्नीचर, पशु चारा यहां तक की सन्दूक में रखे कपड़े भी आग से जल गए।