15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Churu : ‘टंकी बनी, नल सूने’ : रतनपुरा में जल जीवन मिशन की राह देख रहा हर घर

अधिकारियों ने 60 दिवस में कार्य होना संभावित बताया। बताया गया कि प्रस्ताव अनुमोदित होते ही शीघ्र ही संवेदक के माध्यम से निर्माता फैक्ट्री से निर्माण सुनिश्चित करवाकर पाइप की आपूर्ति करवा दी जाएगी और घरेलू जल संबंध के लिए पाइपलाइन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Water Tank Under Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission Yojna : चूरू. भारत सरकार की ओर से राजस्थान में हर घर को नल से जोड़कर पेयजलापूर्ति करवाने की जल जीवन मिशन योजना का अगस्त 2019 में शुरू किया। दूर से मटकों से पानी लाने वाले लोगों की इस महात्वाकांक्षी योजना से उम्मीद भी जगी। फिर भी लम्बा समय बीत जाने के बाद भी जिले के कई गांवों के लोगों के घरों में जब नल से जल नहीं मिला तो उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

उनमें से एक है चूरू जिले (Churu District) की सादुलपुर तहसील (Sadulpur Tehsil) का गांव रतनपुरा जो आज भी नल से पानी आने का इंतजार कर रहा है।

शुरू हुआ काम नहीं हुआ पुरा
रतनपुरा में भले ही जल जीवन मिशन के तहत काम शुरू हुआ लेकिन आज तक पूर्ण नहीं हुआ। गांव में पानी आपूर्ति के लिए टंकी का निर्माण करवाया जा चुका हैं फिर घरों को नल से जोड़ने के लिए पाइप लाइने ही नहीं डाली जा रही है।

ग्रामीणों ने किया आन्दोलन
हर घर नल से जल उपलब्ध करवाने के सब्जबाग दिखाने और पानी का उच्च जलाशय बनाने के बाद भी पानी नहीं मिले पर ग्रामवासियों के सब्र का बांध भी टूटा। इस पर ग्रामीणों ने 25 दिसम्बर 25 से 15 जनवरी 26 तक ग्रामीणों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। आन्दोलन के लिए बनी संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन, अधीक्षण अभियंता से लेकर उपखण्ड अधिकारी तक ज्ञापन आदि दिए। धरने में जनप्रतिनिधि और प्रशासन सहित जलदाय विभाग के अधिकारी भी आए। जिला कलक्टर को दिए गए ज्ञापन पर उनकी ओर से संज्ञान लिए जाने पर जलदाय विभाग के अधिकारियों ने वार्ता की और आश्वासन दिया।

लिखित में दिया आश्वासन
14 अगस्त को हुई वार्ता में जलदाय विभाग के अधिकारियों सहित उपखण्ड अधिकारी सादुलपुर की ओर से वार्ता में लिखित में शामिल बिंदुओं में कहा गया कि गांव की मुख्य वितरण आंतरिक प्रणाली की पाइपलाइन को सक्षम स्तर पर स्वीकृति के लिए जन स्वा.अभियांत्रिकी विभाग परियोजना के अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पत्रांक अनुसार अधिकारियों के समक्ष मुद्दा प्रस्तुत कर दिया गया है। विभाग राज्य सरकार से स्वीकृति के लिए प्रयास कर रहा है। अधिकारियों ने 60 दिवस में कार्य होना संभावित बताया। बताया गया कि प्रस्ताव अनुमोदित होते ही शीघ्र ही संवेदक के माध्यम से निर्माता फैक्ट्री से निर्माण सुनिश्चित करवाकर पाइप की आपूर्ति करवा दी जाएगी और घरेलू जल संबंध के लिए पाइपलाइन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

जिला प्रशासन से अपेक्षा
गांव के प्रभुदायाल सुंडा, धर्मवीर महिला, कल्याणसिंह फौजी, प्रेमसिंह बिंदा, ईश्वर स्वामी, हड़मानसिंह मेघवाल, मांगेराम महला, सोमवीर सहारण, विनोद स्वामी और माईराम आदि ने बताया कि समझौता हुए चार माह बीत गए फिर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उन्होंने एक फिर जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर हर घर में नल से जोड़ने के लिए पाइपलाइन का कार्य शुरू करने, गांव के प्रत्येक घर में कनेक्शन करने, पानी की ट्रंकी से जला आपूर्ति की शुरू करवाने तथा इसका तत्काल निरीक्षण करने की अपेक्षा की है।