3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: प्यार चढ़ा परवान तो 18 साल की युवती ने पड़ोसी के साथ भागकर की शादी, अब मदद की गुहार लगा रहा कपल

Love Marriage Case: नाजिया ने बताया कि वह 18 साल की हो गई है और अपने 7 साल पुराने दोस्त के साथ शादी कर ली है, अब उसको और उसके पति को जान का खतरा है। ऐसे में उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Kamal Mishra

Apr 08, 2026

Muslim girl, West bengal election 2026, muslim voters analysis, muslim voters in west bengal, TMC Mamta muslim votes, BJP, Muslim birth rate vs Hindu birth rate,

प्रतीकात्मक तस्वीर- AI जेनरेटेड

चूरू। जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह करने वाले एक युवा जोड़े को अब अपनी ही सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। रतनगढ़ कस्बे की रहने वाली 18 वर्षीय नाजिया और उसके पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय समीर ने सामाजिक और पारिवारिक विरोध के बावजूद साथ जीवन बिताने का फैसला किया, लेकिन अब वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस से संरक्षण की मांग कर रहे हैं।

दोनों की पहचान कोई नई नहीं थी। बचपन से एक-दूसरे को जानने वाले नाजिया और समीर के बीच करीब सात साल पहले दोस्ती शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। समय के साथ उनका रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि उन्होंने शादी करने का निर्णय ले लिया। हालांकि, नाजिया के परिवार वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे।

युवती ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप

नाजिया के अनुसार, जब उसने घरवालों को अपने प्रेम और शादी की इच्छा के बारे में बताया, तो उसे विरोध का सामना करना पड़ा। उसने आरोप लगाया कि परिवार ने उस पर दबाव बनाया और यहां तक कि उसके साथ मारपीट भी की गई। परिवार की ओर से उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दी गईं। यही नहीं, उसके घरवाले उसकी शादी कहीं और तय करना चाहते थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई।

यह वीडियो भी देखें :

जयपुर में दोनों ने की शादी

लगातार बढ़ते तनाव और विरोध के चलते नाजिया ने घर छोड़ने का निर्णय लिया। 18 मार्च को वह समीर के साथ जयपुर पहुंची, जहां दोनों ने शादी कर ली। कुछ दिन वहीं रहने के बाद वे चूरू लौट आए और अपने विवाह से जुड़े कानूनी दस्तावेज भी तैयार करवा लिए।

नई शुरुआत करना चाहता है कपल

समीर, जो मजदूरी करके अपनी जीविका चलाता है, उसका कहना है कि वह नाजिया के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहता है। वहीं, नाजिया की पढ़ाई आठवीं कक्षा तक हुई है और वह अपने पति के साथ नई शुरुआत करना चाहती है और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जना चाहती है।

परिवार से खतरे की आशंका

हालांकि, शादी के बाद दोनों को अपने परिवार से खतरे की आशंका है। उनका कहना है कि यदि उन्हें समय पर सुरक्षा नहीं मिली, तो उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस कारण उन्होंने पुलिस प्रशासन से मदद की अपील की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कपल की ओर से सुरक्षा के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।