
Mahashivratri: रूद्राभिषेक से भगवा शिव को रिझाया
चूरू. महाशिवरात्रि पर्व पर फिजां में चहुं ओर शिव महिमा के स्वर गूंजे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों और शिवालयों में रूद्राभिषेक कर विश्व शांति एवं कल्याण के लिए भगवान आसुतोष को रिझाया। इसी क्रम में शिवम् हॉस्पिटल में निदेशक डॉ. महेश शर्मा व डॉ. तमन्ना शर्मा ने रुद्राभिषेक किया। आचार्य पं. शिवा रतन पुरोहित ने वैदिक मंत्रोचार किया। इधर शहर के वार्ड 2 स्थित तिरुपति मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। नयाबास शिवालय, अग्रसेन नगर स्थित शिव मंदिर, बालिका महाविद्यालय के पास स्थित शिव मंदिर, पुलिस लाईन स्थित शिव मंदिर, रामगढिय़ा दरवाजे के पास स्थित शिव मंदिर में पूजा की। तिरुपति मंदिर के अध्यक्ष दुलीचंद राकसिया ने बताया कि मंदिर में भक्तों का रैला उमड़ पड़ा। चांदनी चौक स्थित धानुका भूतनाथ महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक किया गया। मुख्य यजमान संतोष धानुका ने पत्नी उषा देवी के साथ रुद्राभिषेक किया।
तारानगर. कस्बे के योगी आसन में साहित्याचार्य पं. गोपाल शास्त्री के आर्चायत्व एवं महंत गंगानाथ के सानिध्य में भगवान शिव का रूद्राभिषेक व दुग्धाभिषेक किया गया। श्रद्धादास बगीची की ओर से महंत ज्ञानदास के सानिध्य में भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई।
सांखू फोर्ट. महाशिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के शिव मंदिरों में मंगलवार को दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
वार्ड 10 स्थित शिव मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। पुजारी मांगीलाल स्वामी ने पूजा अर्चना करवाई।
सिधमुख. महाशिवरात्रि पर्व गायत्री प्रज्ञापीठ में मनाया गया। इस अवसर पर दशविध स्नान के साथ रुद्राभिषेक और यज्ञ किया गया। महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र से आहुतियां दी गई। मनोहर दान चारण ने सवा लक्ष गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। कमला देवी ने अपने 24 लाख जप के महापुरश्चरण की पूर्णाहुति की।
बीदासर. कस्बे के मुख्य बाजार स्थित शिवालय, भुतनाथ महादेव मंदिर, बाबा भोलेनाथ अखाड़ा शिवालय, बैरी चौक स्थित हनुमान मंदिर शिवालय मे श्रृद्धालुओ ने भगवान शिव को आक, धतूरा, बैल पत्र, दुध, दही, शहद, ईत्र आदि चढ़ाकर शिव को रिझाया। भूतनाथ महादेव मंदिर में में श्रृंगार किया ।
सुजानगढ़. ठरड़ा स्थित शिवालय मन्दिर में सेवा ट्रस्ट ठरड़ा की ओर से दिनभर आयोजन हुए। ट्रस्टी विनय माटोलिया के अनुसार शशिकान्त शर्मा के आचार्यात्व में 61 किलो दूध से रूद्राभिषेक किया। शाम को फतेहपुर के जय भोले मित्र मंडली की ओर से फगोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दी गई। उधर, इन्द्रगिरी आश्रम, स्टेशन रोड़ स्थित शिव मन्दिर, लाडनूं चुंगी नाका स्थित कैलाशपुरी मन्दिर, लक्ष्मीनाथ शिव को रिझाया। शक्ति माता मन्दिर में शिव मन्दिर की स्थापना की गई।
रतनगढ़. पोद्दार बगीची स्थित शिवालय में द्वादश पार्थिव ज्योतिर्लिंग की स्थापना कर पंडितों ने महा रुद्राभिषेक कराया। इसमें सपत्नीक संजय कौशिक, प्रकाश पारीक, गजेन्द्र धडऱ्, अरविन्द महर्षि, मुरलीधर बबेरवाल, मोहनलाल बबेरवाल आदि ने रुद्राभिषेक किया। मुख्य आचार्य देवेश जोशी के साथ 13 पण्डितों ने विधिपूर्वक रूद्राभिषेक सम्पन कराया।
लाडनूं. महाशिवरात्रि पर नीलकण्ठ महादेव मंदिर, भैया बगीची मंदिर, करंट बालाजी मंदिर, रविन्द्र वाटिका, बिजलेश्वर महादेव मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया। नीलकण्ठ महादेव मंदिर के पुजारी गोपाल शास्त्री ने बताया कि मंदिर की विशेष सजावट की। भैया बगीची के पुजारी परमेश्वर बोरायड़ा ने कहा कि प्रात: आरती की गई। होली रसिया गु्रप के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई।
चूरू. महाशिवरात्रि पर्व अंतर्गत हरपालु धाम गोकल गिरी महाराज के मंदिर में शुभराम बागोतिया ने मंदिर समिति को मंदिर विकास के लिए एक लाख रुपए का दान दिया है। जिसमें हरियाणा के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए।
चूरू. सादुलपुर में सरस्वती माता मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। पंडित महेंद्र पुजारी के सानिध्य में विशेष पूजा अर्चना की। गन्ने के रस से भगवान शिव का जलाभिषेक कियाा। सिरस बालाजी सुन्दरकांड समिति की ओर से बाली नाथ आश्रम थानमुठूई धाम में महंत निर्मल नाथ के सानिध्य में भगवान शिव की पूजा की गई। सादुलपुर स्थित श्री गोरक्ष गोगा गोशाला रतनपुरा गांव में महाशिवरात्रि पर्व पर गौशाला में गुड़ व दलिया दान किया। रोहतास बराला व अशोक जांगिड़ ने गोशाला में दलिया दान किया।
घांघू. हनुमान मंदिर, ठाकुरजी के मंदिर स्थित नर्मदेश्वर महादेव और जीण माता मंदिर में बने शिवालय में दिनभर भक्तजनों का तांता लगा रहा। भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना पण्डित घनश्याम शर्मा ने करवाई।
साहवा. महाशिवरात्रि पर कई गांवों में शिव पूजन, झांकियां और जागरण आदि का आयोजन किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था ने साधकों के सानिध्य में शिव की जीवन्त झांकी का प्रदर्शन कर नगर परिक्रमा की। गांव बांय में भी महाशिवरात्रि पर कार्यक्रम हुआ।
Published on:
01 Mar 2022 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
