27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भांजे ने मामी के साथ किया RAPE, चाय में नशीली दवा मिलाकर बनाया अश्लील वीडियो

ननद के लड़के ने महिला को चाय बनाने के लिए कहा। महिला ने सिलाई कार्य में व्यस्त होने की बात कहते हुए उसे ही चाय बनाने के लिए कहा। चाय बनाते समय लड़के ने महिला की चाय में कोई नशीली दवा मिला दी।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Santosh Trivedi

Apr 21, 2024

sikar news

प्रतीकात्मक तस्वीर

चूरू जिले के एक शहरी थाना क्षेत्र की महिला ने अपने भांजे के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक जिले के शहरी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दी कि 11 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह 10 साल तक अपने पति के साथ बाहर रही। उसके दो लड़के हैं। सितंबर 2022 को वह, उसका पति व बच्चे अपने गांव आकर रहने लग गए। बड़े लड़के को स्कूल में प्रवेश दिलाने के बाद महिला का पति दूसरे शहर काम करने के लिए चला गया।

इसके बाद महिला व उसके बच्चे घर पर रहने लगे। महिला सिलाई का काम करने लग गई। नवंबर 2022 को जब महिला अपने छोटे लड़के का आधार कार्ड बनवाने के लिए पड़ोस में स्थित अपनी जेठानी के घर गई थी उस दौरान वहां पर महिला की ननद का लड़का उनके घर आया हुआ था। महिला के ननद के लड़के ने महिला को आधार कार्ड बनवाने के लिए उसके साथ चलने के लिए कहा। इसके बाद महिला व उसकर ननद का लड़का बाइक पर बैठकर शहर में स्थित एक ईमित्र पर गए और वहां पर आधार कार्ड बनवाया।

आधार कार्ड बनाने के बाद दोनों घर पर आ गए। घर आते ही महिला के ननद के लड़के ने महिला को चाय बनाने के लिए कहा। महिला ने सिलाई कार्य में व्यस्त होने की बात कहते हुए उसे ही चाय बनाने के लिए कहा। महिला के ननद के लड़के ने अपने लिए और महिला के लिए चाय बनाई। चाय बनाते समय लड़के ने महिला की चाय में कोई नशीली दवा मिला दी। चाय पीने के बाद महिला को नींद आने लगी जिस कारण वह बेड पर जाकर सो गई। महिला के सोने के बाद आरोपित भांजे ने अपनी मामी के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

दूसरे दिन आरोपित भांजे ने अपनी मामी को व्हाट्सएप पर उसका अश्लील वीडियो भेजो और वीडियो वायरल करने व उसके पति को भेजने की धमकी दी। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपित भांजे ने अपनी मामी के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार दुष्कर्म किया। वीडियो डिलीट नहीं करने पर 24 दिसंबर 2023 को महिला ने जहर खा लिया।

इसके बाद आरोपित ने महिला को एक निजी अस्पताल लेकर आया और वहां पर उसका इलाज करवाया। इसके बाद भी आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए महिला के साथ कई बार उसका देह शोषण करता रहा। पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।