
गोठ्यां बड़ी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-65 के निर्माण के अंतर्गत गांव के बस स्टैण्ड को हरियाणा सीमा पर स्थानांतरित करने को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने गांव के बस स्टैण्ड के पास चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को रुकवाकर विरोध प्रदर्शन किया।
गांव के सामाजिक कार्यकर्ता विरेन्द्र व्यास, देवेन्द्र जोशी, जोगेन्द्र जाखड़, अजय सहारण आदि ने बताया कि वर्तमान बस स्टैण्ड के पास सड़क निर्माण के अन्तर्गत ओवरब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। बस स्टैण्ड को गांव से एक किमी दूर हरियाणा सीमा पर स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है।
ओवरब्रिज निर्माण के अन्तर्गत सर्विस सड़क नहीं बनाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने बस स्टैण्ड को यथावत रखने की मांग को लेकर नारे लगाए और प्रदर्शन किया। एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाया तथा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
Published on:
24 Feb 2017 11:10 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
