8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की इस कलक्टर ने ऑफिस में मनाया ‘बेटी’ लक्ष्मी का जन्मदिन, दी ये सलाह

Ias Pushpa Satyani: चूरू जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी के कक्ष में जिला कलक्टर की ओर से गोद ली गई बेटी लक्ष्मी का जन्मदिन मनाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

Santosh Trivedi

Apr 06, 2024

dm_pushpa_satyani.jpg

Ias Pushpa Satyani: चूरू जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी के कक्ष में शुक्रवार को जिला कलक्टर की ओर से गोद ली गई बेटी लक्ष्मी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जिला कलक्टर ने लक्ष्मी को केक खिलाया तथा पुस्तक व कपड़े भेंट किए।

एकाग्र होकर अध्ययन करने की सलाह दी
जिला कलक्टर सत्यानी ने इस दौरान लक्ष्मी से पढ़ाई-लिखाई व देख-रेख को लेकर चर्चा की। सत्यानी ने लक्ष्मी को एकाग्र होकर अध्ययन करने की सलाह दी ताकि जीवन में बेहतर सफलता हासिल हो।

अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे
इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस सक्षम गोयल, एडीएम उत्तम सिंह शेखावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला, एडीपीआर कुमार अजय, संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश, सुपरवाइजर पूजा गेट, संगीता, शकुंतला, सहायक प्रोग्रामर अंजना गुप्ता, जेंडर स्पेशलिस्ट ज्ञानप्रकाश गोदारा, ज्योति सहित महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी बोले- यह नया भारत है, नया भारत घर में घुसकर मारता है

यह भी पढ़ें : SOG ने ट्रेनी थानेदारों के लिए Interview, पूछे ये सवाल; जवाब क्या मिला- आप खुद पढ़ें