22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान चुनाव: पथराव में दो गाड़ियों के शीशे टूटे, सुरक्षाकर्मी की राइफल क्षतिग्रस्त, हुआ बवाल

विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान सूरज चढ़ने के साथ बूथों पर गहमागहमी बढ़ गई। कई बूथों पर दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी आमने-सामने हुए। आपसी झड़प के बीच नारेबाजी और पथराव से माहौल गरमा गया। पथराव में चूरू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी के शीशें टूट गए।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Santosh Trivedi

Nov 26, 2023

churu_assembly_election.jpg

विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान सूरज चढ़ने के साथ बूथों पर गहमागहमी बढ़ गई। कई बूथों पर दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी आमने-सामने हुए। आपसी झड़प के बीच नारेबाजी और पथराव से माहौल गरमा गया। पथराव में चूरू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी के शीशें टूट गए। वहीं एक सुरक्षाकर्मी की राइफल भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। सभी स्थानों पर पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू किया। तनाव का यह दौर शाम तक रह रहकर जारी रहा। चूरू शहर में कहासुनी की शुरूआत सुबह आठ बजे बागला स्कूल के बूथ पर हो गई। यहां पर राजनीतिक पार्टी के एजेंट ने भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण का विरोध जताया। इस पर दोनों के समर्थक आमने-सामने हो गए।


डाबला में पुलिस ने रोकी प्रत्याशी की गाड़ी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबला के बूथ के बाहर पुलिस के जवानों ने भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी को रोक लिया। ऐसे में वहां तनाव के हालात हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस उप अधीक्षक शहर जयप्रकाश अटल का विरोध जताया। इस दौरान सहारण ने कहा कि पुलिस कांग्रेस के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आखिर में पुलिस ने गाड़ी को आगे जाने दिया।


पुलिस की दिनभर रही भागदौड़
बूथों पर मतदाताओं की भीड़ और अफवाहों के चलते पुलिस को दिनभर भागदौड़ करनी पड़ी। शहर के नानी बाई मड्दा स्कूल के बूथ पर दोनों प्रमुख पाट्रियों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। ऐसे में वहां पुलिस ने दोनों को अलग-अलग कर शांति बनाई। शहर के अन्य बूथों पर भी अपने प्रत्याशी के समर्थक में नारेबाजी के चलते तनाव के दौर आए, लेकिन मतदान शांति पूर्वक रहा।

यह भी पढ़ें : इस गांव में कोई और डाल गया पूर्व विधायक की पौत्र वधू का वोट, तनावपूर्ण बन गया माहौल


दोनों पक्ष भिड़े, पथराव कर दो गाडि़यों के शीशें तोड़े
चूरू शहर में फर्जी मतदान को लेकर दोपहर बाद तनाव की स्थिति हो गई। बागला स्कूल मतदान केन्द्र पर इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। आरोप है कि बाद में एक पक्ष के लोग लाठी-सरिया लेकर वहां आ गए। उन्होंने दो युवकों से मारपीट की और पथराव कर दिया। इससे वहां दहशत की स्थिति बन गई। यहां पर पत्थर लगने से असम के सुरक्षाकर्मी लांस नायक लियोन सरकार की इंशास राइफल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस सबसे चर्चित सीट पर सबसे अधिक वोट पड़े, तीन चुनाव का टूटा रिकॉर्ड

सूचना मिलने पर पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा। यहां पर मामला शांत होता इससे पहले ही मदिना मस्जिद के पास भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण व उनके कार्यकर्ताओं की गाडि़यों पर पथराव कर दिया गया। पथराव में दोनों गाडि़यों के शीशें टूट गए। इसके बाद केन्द्रीय विद्यालय के पास भी दोनों पक्षों के आमने-सामने होने पर तनाव की स्थिति बन गई। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करने। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोप लगाए।