25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में फर्जी डिग्री बांटने वाले शातिर के घर पहुंची पुलिस, फेक डॉक्यूमेंट का जखीरा देख उड़े होश

Rajasthan Fake Degree case : जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने ओपीजेएस यूनिवर्सिटी राजगढ़-चूरू की फर्जी डिग्री बांटने के मामले में गिरफ्तार किए दलालों के ठिकानों पर सर्च में बड़ी मात्रा में फर्जी डिग्रियां बरामद की हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 14 Apr 2024, 8:50 AM IST

rajasthan_fake_degree.jpg

Rajasthan Fake Degree case : जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने ओपीजेएस यूनिवर्सिटी राजगढ़-चूरू की फर्जी डिग्री बांटने के मामले में गिरफ्तार किए दलालों के ठिकानों पर शनिवार को सर्च में बड़ी मात्रा में फर्जी डिग्रियां बरामद की हैं। दलाल के घर फेक डॉक्यूमेंट का जखीरा देख पुलिस के भी होश उड़ गए।

एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि फर्जी डिग्री प्रकरण में गिरफ्तार प्रदीप कुमार शर्मा के सरदारशहर चूरू के घर की एडिशनल एसपी धर्माराम गिला ने तलाशी ली। तलाशी में ओपीजेएस की 20 मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट 25 खाली व 32 भरे हुए मिले हैं। प्रोविजनल सर्टिफिकेट 66 खाली व 8 भरे हुए मिले।

यह भी पढ़ें : Rajasthan : प्रियंका गांधी आज जालोर में भरेंगी हुंकार, अशोक गहलोत के बेटे के लिए मांगेगी वोट

इसके अलावा ओपीजेएस के चरित्र प्रमाण पत्र, यूनिवर्सिटी की 7 जाली मुहर, 44 उत्तर पुस्तिकाएं जिनमें से 3 भरी हुई मिली है। चार डायरियां मिली हैं, जिनमें डिग्री के संबंध में लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब लिखा है। दो लाख तीन हजार रुपए, लैपटॉप, को जब्त किया है। आरोपी प्रदीप की स्वयं की एमएससी, एमबीए, पीएचईडी इन कंप्यूटर साइंस डिग्री और संपत्ति के कागजात मिले हैं।

एसओजी ने राजगढ़ चुरू निवासी सुभाष पूनिया, उसका बेटा परमजीत बेरासर घुमान हाल पीटीआई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुर्जा बसेडी धौलपुर और प्रदीप कुमार शर्मा व प्रिंटर्स प्रेस के संचालक राजगढ़ चूरू निवासी राकेश शर्मा को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : ERCP, आरक्षण और राम मंदिर पर कांग्रेस को खूब सुनाया, यूं समझे अमित शाह के भाषण का पूरा सार

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग