
टिटहरी ने दिए 3 अंडे (फोटो: पत्रिका)
Rajasthan Monsoon News: जलचर पक्षी टिटहरी ने गांव चाड़वास और चुरू के सूर्य भगवान मन्दिर के पास एक भूखंड पर दिए 3 अंडों को लेकर किसान एवं मौसम के जानकार वरिष्ठजन मौसम, बरसात तथा इस बार कैसी रहेगी फसल के अनुमान लगा रहे हैँ जो एक चर्चा का विषय बना हुआ है। पशु-पक्षियों में हलचल और प्रकृति की आबोहवा देखकर अनुमान लगाने वाले जानकार लोग किस दिशा में अच्छी उपज व बरसात होगी जैसे अनुमान लगा रहे हैं।
मन्दिर पुजारी रामअवतार शर्मा के अनुसार टिटहरी ने धर्मचंद माली के भूखण्ड पर 3 अंडे दिए है। 6 दिन पहले दिए अंडे नर-मादा टिटहरी की निगरानी में है जो सुरक्षा कर रहे है। जब मादा टिटहरी अंडों के पास होती है जब नर टिटहरी आकाश में उड़कर देखरेख करती है कि कोई संभावित खतरा तो इस ओर नहीं आ रहा है। वह उड़ते-उड़ते ही जोर-जोर से बोलती है तब मादा भी अंडों से दूर जाकर निगरानी के लिए गलत साईड में ही उड़ती रहती है। इनको लेकर अनेक पारम्परिक मान्यताएं जुड़ी है।
यहां पर जो अंडे है वे छोटी नाशपती या बड़े पेमली बोर आकार के है जो जमीनी मिट्टी पर तिनको के घोंसले मिलते जुलते, पर्पल रंग के हल्के स्लेटी, गहरे भूरे व बैंगनी धब्बो वाले है। अंडों के आसपास कंकर व बालू मिट्टी पड़ी है।
चूरू से 16 किलोमीटर दूर चाड़वास गांव में कुवैत प्रवासी भंवरलाल गोदारा के खेत के एक लम्बे गड्डे में भरे पानी के बीच चौड़े पत्थर पर भी टिटहरी ने तीन अंडे दिए है। गोदारा ने बताया कि 5 दिन पहले अंडे देखे। उनके 50 से 100 मीटर दूरी पर आकाश में नर टिटहरी उड़ाने के दौरान द्रुत (तेज) चढ़ाव व पलटने जैसी मानो करतब दिखा रही हो। वह तेज चक्करो, हिचकोलो व लुढ़कन भरी उड़ान करती देखी गई। गोदारा ने बताया कि 19 से 21 दिनो के बीच अंडों से बच्चे निकलकर उड़ने लगते है।
तीन अंडों का यह अनुमान है कि इन तीन दिशाओ में अच्छा जमाना (उपज) होगी और जिधर अंडा नहीं है, उस दिशा में फसल कमजोर रहने की संभावना बनती है। यदि जमीन के उंचे हिस्से में अंडे है तो जमाना अच्छा होगा।
दानाराम जाट, सुजानगढ़
खेत में अंडे दिए 10-15 दिन हो गए तीन अंडों से अनुमान यह है कि चार माह के मानसून में बरसात तीन माह ही होगी अर्थात फसल कुछ कमजोर होगी। चार अंडों का तात्पर्य है कि चारो माह बरसात अर्थात जमाना शानदार माना जाता है।
भंवरलाल गोदारा, किसान चाड़वास
Published on:
15 Jun 2026 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
