जानकारी के मुताबिक हादसा सरदारशहर थाना इलाके में आसपालसर गांव के पास शनिवार शाम को हुआ। एसयूवी और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार पिता व 4 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार पत्नी व एक 2 साल का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया। लेकिन, हायर सेंटर पर उपचार के दौरान बेटे की भी मौत हो गई। वहीं, पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।