6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काम दिलाने के बहाने लाया, पहले दुष्कर्म किया, फिर तीन बार बेच दिया

मानव तस्करी, दुष्कर्म करने तथा एक मासूम बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 17 Jan 2018, 11:49 AM IST

rep of woman in sadulpur

rep of woman in sadulpur

सादुलपुर .

मानव तस्करी, दुष्कर्म करने तथा एक मासूम बच्चे के अपहरण या हत्या की आशंका जताते हुए पीडि़ता ने मंगलवार को थानाधिकारी को लिखित शिकायत कर मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के दरभंगा जिला अन्तर्गत गांव देथुआ निवासी पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी बिहार निवासी से हुई थी।

वह अपने माता-पिता के साथ कमाने बिहार से अमृतसर आ गई। जहां उसकी मुलाकात सादुलपुर के वार्ड एक निवासी एक महिला व एक युवक से हुई। जिन्होंने सादुलपुर में अच्छी मजदूरी दिलवाने का आश्वासन दिया। वर्ष 2016 में वह दोनों के साथ सादुलपुर आ गई। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि दोनों कई दिनों तक उसे व उसके पुत्र को कमरे में बंद कर मारपीट की। आरोपित युवक ने उससे दुष्कर्म किया। दिसंबर 2016 में आरोपित ने एक व्यक्ति को बेच दिया। जिसने मलसीसर झुंझुनंू ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया।


बाद में उसे वापस वार्ड एक सादुलपुर निवासी के पास छोड़कर चला गया। दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर पीडि़ता को कई दिनों तक माता मंडी के पास रखा। सरदारशहर के एक व्यक्ति को फिर बेच दिया। पीडि़ता ने बताया कि मेरे पुत्र को उन्होंने अपने पास रखा। वह जैसे तैसे सरदारशहर से मुक्त होकर सादुलपुर पहुंची तथा सादुलपुर निवासी एक जने के सहयोग से पंजाब से अपने माता-पिता को बुलाया। आरोपितों की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। आरोप लगाया कि मुझे आशंका है कि आरोपितों ने उसके पुत्र का अपहरण कर लिया है तथा या हत्या कर दी है।

छेड़छाड़ का लगाया आरोप


सादुलपुर.

बदनीयती से छेड़छाड़ एवं मारपीट करने के आरोप में एक महिला ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामला दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया तथा कार्रवाई की मांग की है। सिधमुख मोड़ सादुलपुर की पीडि़ता ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि हमीरवास निवासी ने आठ जनवरी को बदनीयती से उसका हाथ पकड़ा, कपड़े फाड़ दिए। उसका मोबाइल तोड़ दिया। जिसकी पुलिस को शिकायत की लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। पीडि़ता ने यह आरोप लगाया कि अब आरोपित उसे धमकी दे रहा है कि तेरे बच्चे और परिवार को उठा लूंगा। मामले में एसडीएम ने थानाधिकारी को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।