5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज परिचालक ने चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा

चाय पीकर वापस बस में आए तो उसका व चालक का बेग नहीं मिला।

2 min read
Google source verification
churu thief caught news

churu photo

सरदारशहर.

रोडवेज परिचालक ने सोमवार को रोडवेज बस में बेग चुरा रहे एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार रोडवेज परिचालक जोगेन्द्रसिंह ने बताया कि वह बीकानेर राजगढ़ की बस में ड्यूटी कर रहा था। सोमवार की दोपहर सवा तीन बजे सरदारशहर पहुंचा। बस को खड़ाकर चालक राजेन्द्रसिंह के साथ चाय पी रहा था। चाय पीकर वापस बस में आए तो उसका व चालक का बेग नहीं मिला। कोई अज्ञात व्यक्ति बैग चोरी कर ले गया। बैग में मूल पेन कार्ड, आधार कार्ड, अंकतालिका, एटीएम कार्ड, टिकिट बुके व एक हजार रुपए सहित अन्य दस्तावेज थे। बैग को इधर उधर तलाश रहे थे तभी दूसरी रोडवेज बस में एक व्यक्ति को बैग चुराते हुए दिखाईदिया तो उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले यात्रियों ने चोर की जमकर पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर पकड़े गए चोर से पुछताछ शुरू की तो उसने अपना नाम जयसंगसर निवासी महेन्द्र बताया। पुलिस आरोपी युवक से मामले की पूछताछ कर रही है।

अवैध देशी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

सुजानगढ़ पुलिस ने सोमवार को देशी शराब जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सुजानगढ़ निवासी बाइक सवार आरोपी पवन व राहुल छापर की ओर से आ रहे थे। गुलेरिया तिराहे पर बाइक रुकवाकर तलाशी ली गई।तलाशी में दोनों के पास से 192 पव्वे देशी शराब के मिले। पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक मजिस्टे्रट के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार कर शराब जब्त

रतनगढ़. पुलिस ने गांव गोलसर में सोमवार को अपने घर के आगे अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस युवक के घर के पास पहुंची। इस दौरान गांव गोलसर निवासी लालाराम अवैध रूप से शराब बेचते मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ४८ पव्वे देशी शराब के जब्त किए गए।