
churu photo
चूरू.
जयपुर में सात जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। राठौड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं में चयनित जिले के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री से रूबरू कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारी समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। अधिकारी एक कमेटी गठित कर सरकार की चयनित 12 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित लाभार्थियों की सूची तैयार करें। जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि वे योजना के तहत चयनित पात्र लाभार्थियों के पास भामाशाह कार्ड होना चाहिए। प्रधानमंत्री की जयपुर यात्रा के दौरान जिले से चयनित सात हजार लाभार्थियों को 150 बसों से जयपुर ले जाकर लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए सीईओ राजपाल सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी कार्यक्रम में जाएंगे। एडीएम राकेश कुमार ने बताया कि चयनित हर लाभार्थी को 'कलर कोड दिया जाएगा तथा प्रत्येक बस में मेडिकल किट मुहैया होगी। इस अवसर पर सीईओ राजपाल सिंह, एसीईओ रामरतन सौंकरिया, उपखंड अधिकारी व विकास अधिकारी, विक्रमसिंह कोटवाद एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
भाजपा को वोट नहीं देने की दिलाई शपथ
चूरू . राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की ओर से चलाए जा रहे भाजपा मुक्त राजस्थान अभियान को लेकर सोमवार को इंद्रमणि पार्क में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने शाहरूख जोईया को अभियान का चूरू जिला प्रभारी मनोनीत किया। सीकर व झुंझुनूं जिले के बाद चूरू जिले में 13000 बेरोजगारों से बेरोजगार विस्तारक शपथ पत्र भरवाकर भाजपा को वोट नहीं देने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने रीट शिक्षक भर्ती२०१८ लेवल द्वितीय से स्टे हटवाकर भर्तीप्रक्रिया शुरू करने, बीए का वेटेज 30 से 90 प्रतिशत करने आदि की मांग की। मांगें नहीं मानी तो राज्य में एक लाख बेरोजगारों को जोड़कर भाजपा के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। बैठक में देवेंद्र जोशी, महिपाल चौधरी, विपुल शर्मा, रमेश, नरेंद्र कुमार व सुमेर खान आदि शामिल थे।
Published on:
26 Jun 2018 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
