5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री बोले काम की गति से दुखी हूं, सचिव ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल

वे बोले, कॉलेज को लेकर यह नौवीं मीटिंग है लेकिन काम गति नहीं पकड़ रहा। दिसंबर में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को हम क्या दिखाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 9 Oct 2016, 11:27 AM IST

पुलिस लाइन क्षेत्र में चल रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का शनिवार को चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ व विशेष सचिव (चिकित्सा शिक्षा) डा. पृथ्वीराज ने निरीक्षण किया। चिकित्सा मंत्री ने कार्य की धीमी गति पर दुख जताया। वे बोले, कॉलेज को लेकर यह नौवीं मीटिंग है लेकिन काम गति नहीं पकड़ रहा। दिसंबर में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को हम क्या दिखाएंगे। वहीं चिकित्सा शिक्षा के विशेष सचिव डा. पृथ्वी राज ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए बोले मैं कार्य की गुणवत्ता से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं। कुछ जगह कमियां मिल रही है। विशेष इंजीनियर भेजकर इसकी जांच करवाएंगे। सविच वे गिट्टी, रेत, सीमेन्ट आदि की भी गुणत्ता परखी। सीमेन्ट पर भी नाखुशी जाहिर की।
डा. पृथ्वीराज ने बताया कि मेडिकल कालेज के प्रिसिंपल का कार्यालय अक्टूबर तक खोल दिया जाएगा और 10 नवंबर तक प्रिंसिपल की नियुक्ति कर दी जाएगी। कार्यालय स्थापित करने व उपकरण आदि के लिए पांच लाख रुपए शीघ्र आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर व अन्य कर्मचारियों की भी भर्ती दिसंबर तक पूरी कर नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। दिसंबर में कई प्रोफेसरों व उच्च पदों पर अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करवा दिया जाएगा। भर्ती के लिए इस 15 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित कर दिए जाएंगे। इस दौरान मंत्री ने जलदाय विभाग के एक्सईएन बलवंतसिंह गोदारा को कहा कि एक सप्ताह में पाइप लाइन नहीं हटाई गई तो खैर नहीं है। अगले सत्र में जुलाई तक हमें यहां छात्रों को प्रवेश देना है लेकिन आप लोग कार्य को हल्के में ले रहे हो।

एजेंसी के डिप्टी हैड को लगाई फटकार

मंत्री ने कार्यकारी एजेंसी हिन्दुस्तान स्टील वक्र्स लिमिटेड (एचएससीएल) के डिप्टी हैड प्रोजेक्ट डीबीआर मुंशी को भी फटकार लगाई। मंत्री ने कहा कि मजदूर और बढ़ाओ। कम से कम आठ-नौ सौ मजदूर लगाएं। हमें दिसंबर तक हरहाल में एमसीआई की गाइड लाइन के मुताबि कार्य पूरा मिलना चाहिए। राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल में कार्य शुरू नहीं होने पर भी नाराजगी जताई और कहा कि एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करें। कार्य की मॉनिटरिंग के लिए जिला प्रमुख हरलाल सहारण, सभापति विजय कुमार शर्मा व डा. एफएच गौरी की कमेटी बनाई गई। ठेकेदारा को बजट नहीं आवंटित करने पर कहा कि सरकार ने फर्म को करोड़ों रुपए दे दिए। आप ने ठेकेदार को एक रुपए भी नहीं दिया। कोई कैसे काम करेगा। इस मौके पर चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त निदेशक पुष्पा सत्यार्थी, मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डा. वीरबहादुर सिंह. डा. अभिषेक कवात्रा, पीएमओ डा. जेएन खत्री, एडीएम राजपालसिंह, डा. एफएच गौरी, डा. सुनील जांदू मौजूद थे।

यह दिए निर्देश

प्रथम वर्ष की शिक्षण व्यवस्था के मुताबिक काम दिसंबर तक पूरा होना चाहिए,दीपावली पर भी काम बंद नहीं हो।, मेडिकल कॉलेज की मुख्य सड़क का प्रस्ताव बनाकर काम शुरू करें।,15 दिन में मेडिकल कॉलेज का समतलीकरण पूरा करें, बंद पड़े दो अन्य कार्यों को शीघ्र शुरू करें।