
accident
सरदारशहर. मेगा हाइवे स्थित गांव सवाई-मीतासर के बीच रविवार दोपहर ट्रैक्टर ट्रोली पलटने से सात मजदूर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मध्यप्रदेश के हसनपुरा कस्बे के संतोष (20), संदीप (21), गोपाल (22), गिरजाराम (19), भूपसिंह (20), रामदीप (35) व सुल्तानसिंह (22) सरदारशहर से ट्रैक्टर ट्रोली में सवार होकर टेलीफोन की लाइन डालने लूणकरणसर जा रहे थे। इस दौरान सवाई-मीतासर गांव के बीच अचानक आगे आए ट्रक को बचाने के लिए चालक ने ट्रैक्टर को सड़क से नीचे उतारा। इससे संतुलन बिगडऩे से ट्रैक्टर पलट गया। ट्रोली में सवार सातों मजदूर घायल हो गए। घायलों को यहां से गुजर रहे लोगों ने कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सा कर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को चूरू रैफर कर दिया। चूरू के राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल संदीप को उपचार के लिए बीकानेर रैफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया।
भिड़ंत में चार घायल
गांव मेहरासर चाचेरा के बस स्टैण्ड के पास मेगा हाइवे पर रविवार को हुई कार-जीप की भिड़ंत में कार में सवार एक महिला व बच्चे सहित चार जने घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक रतनगढ़ निवासी कार चालक सवाईसिंह राजपूत (41), कुलदीप (32), पिंकी (30) पत्नी कुलदीप कुमावत व रियांश (पांच) पुत्र कुलदीप कार में सवार होकर सरदारशहर आ रहे थे।
इस दौरान मेहरासर चाचेरा गांव के बस स्टैंड पर सामने से आ रही जीप से भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल हुए कार में सवार चारों जनों को एम्बुलेंस 108 से कस्बे के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्साकर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें रतनगढ़ रैफर कर दिया।
Published on:
9 Jul 2017, 10:32 PM IST
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.