
Woman Rape
राजलदेसर। पुलिस ने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला ने रिपोर्ट दी कि उसका पति जोधपुर में मजदूरी करता है। वह घर में अपने दो बच्चों के साथ रहती है।
18 मार्च की रात वह घर के आंगन में सो रही थी। रात को गांव का ही अनिलसिंह घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। हल्ला करने की कोशिश की तो मुंह बंद कर बच्चों व उसे जान से मारने की धमकी दी। डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।
पीडि़ता का आरोप है कि आरोपित ने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली तथा धमकी देकर चार माह से दुष्कर्म करता रहा। आरोपित अनिलसिंह ने दुष्कर्म का वीडियो इसी गांव के सवाईसिंह को भी भेज दिया। सवाई सिंह भी बार-बार धमकी देने लगा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
एक अन्य मामले में जयपुर की झोटवाड़ा थाना पुलिस ने एक नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वसीम (22) पंचवटी कॉलोनी हसनपुरा रोड का रहने वाला है।
इस संबंध मे एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि था कि 29 अप्रेल को उसकी 1७ वर्षीय नाबालिग बेटी को आरोपी वसीम बातों में फंसा कर भगा ले गया और उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकडऩे का दो महीने से प्रयास चल रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।
Updated on:
01 Jul 2018 12:16 pm
Published on:
01 Jul 2018 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
