19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुपर-8 की आठ टीमें तय होते ही 12 टीमों ने अगले टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए किया क्वालीफाई, जानें कैसे

12 Teams Qualified for T20 World Cup 2028: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में आठ टीमों के सुपर-8 में पहुंचने के साथ आईसीसी ने 2028 के टी20 वर्ल्‍ड के लिए सीधे क्‍वालीफाई करने वाली 12 टीमों के नामों का ऐलान कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 19, 2026

12 Teams Qualified for T20 World Cup 2028

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्‍तानी कप्‍तान सलमान अली आगा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricFit)

12 Teams Qualified for T20 World Cup 2028: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में सुपर-8 की तस्‍वीर साफ होने के बाद आईसीसी ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2028 एडिशन के लिए सीधे क्‍वालीफाई करने वाली 12 टीमों की घोषणा कर दी है। इस बार ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ने वाली भारत समेत आठ टीमों ने ऑटोमैटिक जगह बना ली है। अगला सीजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेला जाने वाला है, ऐसे में बतौर होस्ट ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के पास पहले से ही टूर्नामेंट में गारंटीड एंट्री थी।

सुपर-8 की इन टीमों को मिली जगह

नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के साथ सुपर-8 के लिए जगह पूरी हो गई है, जिसमें सलमान अली आगा की टीम और भारत ग्रुप ए से, श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे ग्रुप बी से, वेस्ट इंडीज़ और इंग्लैंड ग्रुप सी से और साउथ अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड ग्रुप डी से आगे बढ़ गए हैं।

बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड को रैंकिंग के आधार पर जगह

इस तरह सुपर-8 की आठ टीमों के अलावा ऑस्‍ट्रेलिया 9वीं टीम है। जबकि आखिरी तीन ऑटोमैटिक क्वालिफाइंग स्पॉट आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में अगली तीन सबसे ऊंची रैंक वाली टीमें लेंगी, जो टूर्नामेंट फाइनल के अगले दिन 9 मार्च को कट-ऑफ पर होंगी। बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड उन स्पॉट पर कब्जा करने के लिए तैयार हैं, क्‍योंकि इस बीच मौजूदा रैंकिंग पर असर डाल सके, इसके लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं है।

क्‍वालीफायर से आएंगी आठ टीमें

बता दें कि टी20 वर्ल्‍ड कप 2028 में कुल 20 टीम हिस्‍सा लेंगी। अब 12 टीम तय हो गई हैं। वहीं, आखिरी आठ स्‍थान रीजनल क्वालिफिकेशन के जरिए तय किए जाएंगे यानी ये टीमें क्‍वालीफायर से आएंगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप