
Cricket World Cup 2019
Legends League Cricket 2022: लीजेंड लीग क्रिकेट की शुरुआत 16 सितंबर से और चुकी है और क्रिकेट के इस महाकुंभ में कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी खेल रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि 2 खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी टीम के लिए 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला था और अब वह लीजेंड क्रिकेट लीग खेल रहे हैं। बता दें कि यह दोनों ही खिलाड़ी एक समय-अपनी अपनी टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभा चुके हैं। वहीं एक खिलाड़ी ने तो अपनी टीम को 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तो कौन है यह दो खिलाड़ी जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
1) Ashley Nurse:
हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर एश्ले नर्स आते हैं। नर्स 2019 में वेस्टइंडीज के लिए क्रिकेट वर्ल्ड कप खेले थे और अब वह लीजेंड्स क्रिकेट लीग में इंडिया कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 17 सितंबर को उन्होंने गुजरात जाइंट्स से खिलाफ 43 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेल सुर्खियां भी बटोरी थी। वहीं 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए खेले गए दो मैच में उन्होंने मात्र 20 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिला था।
यह भी पढ़ें: 3 फेमस खिलाड़ी जो खेल चुके हैं रोहित शर्मा के साथ 2006 अंडर-19 वर्ल्ड कप
2) Liam Plunkett:
हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर लियम प्लंकेट आते हैं जिन्होंने 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप इंग्लैंड के लिए खेला था। लियम ने उस साल फाइनल मुकाबले में 10 ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट भी झटके, जिसकी वजह से इंग्लैंड ने ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप पहली बार अपने नाम किया था। लेकिन अब वह लीजेंड क्रिकेट लीग में गुजरात जाइंट्स की तरफ से खेल रहे हैं। वहीं 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप में लियम प्लंकेट ने खेले गए सात मुकाबलों में कुल 10 विकेट अपने नाम किए थे।
यह भी पढ़ें: क्या IPL में शुभमन गिल ने छोड़ दी है गुजरात टाइटंस?
Updated on:
18 Sept 2022 07:45 pm
Published on:
18 Sept 2022 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
