
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया गया। इस मैच में पाकिस्तान ने फहीम अशरफ की जगह तेज गेंदबाज ताबिश खान को खेलने का मौका दिया। बता दें कि ताबिश इस मैच से पाकिस्तान के लिण् डेब्यू कर रहे हैं। ताबिश 65 वर्षों में पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। इससे पहले मीरान बख्श ने 47 साल 284 दिन की उम्र में वर्ष 1955 में पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहीं 36 साल 146 दिन के ताबिश पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 245वें खिलाड़ी हैं।
ताबिश खान ने लिए 598 विकेट
वहीं ताबिश के फर्स्ट क्लास क्रिकेट कॅरियर की बात करें तो उन्होंने 18 साल पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। ताबिश ने 137 मैच खेले हैं और इनमें शानदार बॉलिंग करते हुए उन्होंने 598 विकेट चटकाए हैं। ताबिश फस्ट क्लास क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। वहीं पिछले दो फर्स्ट क्लास सीजन में ताबिश ने 25 और 30 विकेट लिए।
सदी में दूसरी बार हुआ ऐसा
बता दें कि इस सदी में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी 36 साल के तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया हो। इससे पहले आयरलैंड ने 2018 में अपने पहले टेस्ट में टिम मुतर्घ को मौका दिया था। वहीं खालिद इबादुल्लाह ऐसे इकलौता खिलाड़ी है, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने से पहले सबसे ज्यादा फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इबादुल्लाह ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू करने से पहले 218 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।
पहले मैच में पाकिस्तान ने ली बढ़त
बता दें कि पाकिस्तान की टीम तीन मैचों की टी20 और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर है। टेस्ट सीरीज की बात करें तो पहले मैच में पाकिस्तान ने एक पारी और 116 रनों से एकतरफा जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। पहले टेस्ट में पाकिस्तान के फवाद आलम ने शतकीय पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो हसन अली ने मैच में 9 विकेट लिए थे। आज दूसरा मैच खेला जा रहा है। वहीं टी20 सीरीज की बात करें तो पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को इस सीरीज में 2-1 से हराया।
Published on:
7 May 2021, 3:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.