29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज हो सकता है भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, इन दो खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता इस महामुकाबले के लिए एक बड़ी टीम का चयन कर सकते हैं। हालांकि चयन में दो खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 7 May 2021, 1:41 PM IST

Indian test team

Indian test team

अगले महीने इंग्लैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला 18 से 22 जून को इंग्लैंड के साउथैम्पटन में होगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस मुकाबले के लिए आज शुक्रवार को भारतीय टीम का चयन किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता इस महामुकाबले के लिए एक बड़ी टीम का चयन कर सकते हैं। हालांकि चयन में दो खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। माना जा रहा है कि इस टीम में पृथ्वी शॉ और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी हो सकती है।

ऐसी हो सकती है टीम
रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता इस टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के लिए 48 घंटे में भारतीय टीम का चयन किया जाना है। इसमें चार ओपनर, चार से पांच मिडिल आर्डर बल्लेबाज, आठ से नौ तेज गेंदबाज और चार से पांच स्पिनर गेंदबाज के अलावा तीन विकेटकीपर हो सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस महामुकाबले के लिए एक बड़ी टीम चुनी जा सकती है। माना जा रहा है कि टेस्ट टीम से बाहर हुए पृथ्वी शॉ फिर से फॉर्म में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी टीम में वापसी हो सकती है। इसके अलावा रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग की थी। वहीं मयंक अग्रवाल और केएल राहुल को भी मौका मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें— भारत से सीधे स्वदेश लौटे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबारज ट्रेंट बोल्ट, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर

इनको मिल सकती है टीम में जगहचोट से बाद होगी वापसी
वहीं ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी और मोहम्मद शमी की इस मुकाबले में वापसी तय मानी जा रही है और ये सभी फिट भी हैं। वहीं आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को भी टेस्ट टीम में जगह मिल सकती है। इनके अलावा गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को भी टीम में जगह मिल सकती है। वहीं आर अश्विन और अक्षर पटेल को बतौर स्प्निर चुना जा सकता है।

टीम संभावित:

ओपनर : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रियंक पंचाल व देवदत पडिक्कल।

मिडिल आर्डर: चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, लोकेश राहुल।

स्पिनर : आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, राहुल चाहर।

विकेटकीपर: रिषभ पंत, रिद्धिमान साहा, केएल भरत

पेसर: जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट।