31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 खिलाड़ी जो Rohit Sharma के बाद Indian Team के कप्तान बन सकते हैं

रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया का अगला कप्तान कौन बनेगा ये सवाल सभी के जेहन में चल रहा है। कुछ खिलाड़ी टीम में ऐसे हैं जो प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं। जानिए इस लिस्ट में टॉप-4 खिलाड़ी कौन-कौन हैं?

3 min read
Google source verification
3 players can replace rohit sharma as the captain of indian team

कौैन बनेगा अगला कप्तान?

Indian Captain After Rohit Sharma: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत के तीनों ही फॉर्मेट्स में कप्तानी की जिम्मेदारी कुछ समय पहले ही मिली है। IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तान रोहित काफी लंबे समय से कर रहे हैं। IPL 2022 में इस बार मुंबई का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। रोहित की उम्र के हिसाब से देखा जाए तो उन्हें भारतीय टीम के कप्तानी काफी देर में मिली। रोहित इस समय 35 साल के हैं और इस लिहाज से देखा जाए तो फैंस ये जरूर जानना चाहेंगे कि उनके बाद टीम इंडिया का कप्तान कौन बनेगा। आइए हम उन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं जो टीम इंडिया के अगले कप्तान बन सकते हैं।


1) केएल राहुल

अगर पूरी टीम इंडिया पर नजर डाली जाए तो सबसे पहला नाम केएल राहुल का ही सामने आता है। पिछले तीन साल की परफॉर्मेंस पर अगर आप राहुल की नजर डालेंगे तो उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया है। राहुल ने अभी तक 43 टेस्ट और 42 वनडे खेले हैं। दोनों ही फॉर्मेट में राहुल का औसत काफी शानदार रहा है। टी-20 की बात भी करें तो उन्होंने लगभग सभी मुकाबले में रन बनाए है। IPL 2022 में अभी तक वो दो शतक लगा चुके हैं। आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो राहुल इंडियन टीम के अगले कप्तान बन सकते हैं।

2) ऋषभ पंत

कई दिग्गज कह चुके हैं कि पंत को टीम इंडिया का अगला कप्तान बनना चाहिए। खासतौर पर पंत का टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन रहा है। इंडिया से बाहर भी उन्होंने काफी रन बनाए है। कुछ दिन पहले दिग्गज युवराज सिंह ने भी कहा था कि पंत को अब अगले कप्तान के रूप में बिल्ड करना चाहिए। पंत टीम इंडिया के लिए 30 टेस्ट और 24 वनडे खेल चुके हैं। टेस्ट में उनका औसत लगभग 40 के आस-पास है। अगर पंत को मौका दिया जाएगा तो वो कप्तानी में अपना जौहर दिखा सकते हैं। पिछले कुछ सालों से वो IPL में दिल्ली की कप्तानी भी कर रहे हैं।


3) श्रेयस अय्यर

अय्यर ने टी-20 और वनडे में अभी तक मिडिल ऑर्डर पर अच्छा खेल दिखाया है। टेस्ट में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन 4 मैचों में उन्होंने अपना जौहर जरूर दिखाया है। अय्यर अभी तक 26 वनडे मैच खेल चुके हैं और उनका औसत 41.17 है। टी-20 में भी उन्होंने अच्छा काम किया है। अय्यर ने 36 मुकाबलों में 36.77 की औसत से रन बनाए हैं। अय्यर को कप्तानी का अनुभव भी है। IPL में दिल्ली की कप्तानी वो कर चुके हैं। इसके अलावा इस समय वो लखनऊ टीम की कप्तानी कर रहे हैं।


4) जसप्रीत बुमराह

बुमराह को अभी तक कप्तानी का अनुभव नहीं है लेकिन उनकी गेंदबाजी लाजवाब रही है। अपनी परफॉर्मेंस के आधार पर वो टीम इंडिया के कप्तान जरूर बन सकते हैं। बुमराह ने 29 टेस्ट मैचों में 123 विकेट लिए है। इसे अलावा 70 वनडे में वो 113 विकेट ले चुके हैं। टी-20 मैचों में भी अभी तक उनका जलवा बरकरार रहा है। बुमराह इस समय टीम इंडिया के उपकप्तान भी हैं। IPL में मुंबई के साथ वो काफी लंबे समय से जुड़े हैं।


बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग