5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T-20 WWC: विंडीज की इंग्‍लैंड पर जीत से तय हुई सेमीफाइनल की लाइनअप, 23 को भारत भिड़ेगा इंग्‍लैंड से

ग्रुप ए के चौथे और आखिरी लीग मुकाबले में विंडीज ने इंग्लैंड को चार विकेट के हरा कर भारत की तरह अपना अपराजेय क्रम जारी रखा है।
2 min read
Google source verification
women cricket

T-20 WWC: विंडीज की इंग्‍लैंड पर जीत से तय हुई सेमीफाइनल की लाइनअप, 23 को भारत भिड़ेगा इंग्‍लैंड से

सेंट लुसिया : मौजूदा विजेता विंडीज ने डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए मुकाबले में जैसे ही इंग्लैंड को चार विकेट से हराया, वैसे ही यह तय हो गया कि सेमी फाइनल में भारत का मुकाबला इंग्‍लैंड से होगा। ग्रुप ए के चौथे और आखिरी लीग मुकाबले में विंडीज ने इंग्लैंड को चार विकेट के हरा कर अपना अपराजेय क्रम जारी रखा है।

विंडीज ने टॉस जीतकर इंग्‍लैंड को किया बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित
विंडीज ने टॉस जीत कर इंग्‍लैंड को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया और अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 115 रनों पर रोक दिया और उसके बाद तीन गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। विंडीज की ओर से डिएंड्रा डोटिन ने 52 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 46 रन और शीमैन कैम्पबेल ने 42 गेंदों पर चार चौके एक छक्के की सहायता से 45 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा विंडीज टीम की कोई बल्लेबाज दो अंकों में भी नहीं पहुंच सका। विंडीज की शुरुआत काफी हाहाकारी रही। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज ने तीन रनों पर ही अपने दो विकेट खो दिए थे। यहां से इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत की राह पर ले गए।
इससे पहले, इंग्लैंड ने सोफिया डंकले (35), अन्या श्रूबसोले (29) और टैमी बाएमाउंट (23) की बदौलत इंग्लैंड किसी तरह 100 का आंकड़ा पार किया।

ये होगी सेमीफाइनल की लाइनअप
ग्रुप ए से अपराजेय विंडीज पहले और इंग्‍लैंड दूसरे स्‍थान पर ही तो तो ग्रुप बी से बिना हारे सेमीफाइनल में पहुंचने वाला भारत पहले और आस्‍ट्रेलिया दूसरे स्‍थान पर रहा। बताद दें कि दोनों सेमीफाइनल 23 नवंबर को खेले जाने हैं। पहले सेमी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया विंडीज से भिड़ेगा तो दूसरे में भारत के सामने इंग्लैंड होगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग