7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 महिला क्रिकेटर्स को देखकर दिल संभालना होगा मुश्किल, इनमें से एक है Virat Kohli की दीवानी

कई महिला क्रिकेटर्स ऐसी भी हैं जिनकी सुंदरता के चर्चे सारी दुनिया में किए जाते हैं। मैदान के बाहर सोशल मीडिया पर भी ये क्रिकेटर एक्टिव रहतीं हैं। फैंस इन क्रिकेटर्स को बहुत पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इन खूबसूरत खिलाड़ियों के बारे में।

3 min read
Google source verification
5 most beautiful women cricketer of the world kainat imtiaz kohli

इस लिस्ट में दिग्गज शामिल

पिछले कुछ सालों में देखा जाए तो महिला क्रिकेट ने पूरी दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी महिला क्रिकेटर फेमस हो गई हैं। कुछ खास महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती की वजह से भी फैंस के दिलों पर राज किया है। आइए जानते हैं दुनिया की पांच खूबसूरत महिला क्रिकेटरों के बारे में।


1) कायनात इम्तियाज

पाकिस्तान टीम की ऑलराउंडर कायनाज इम्तियाज ने अपनी खूबसूरती से सभी को दिवाना बना दिया हैं। मैदान के बाहर हमेशा वो इस चीज़ के लिए चर्चा में रहती है। अगर आप सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर देखेंगे तो आपका दिल आ जाएगा। इम्तियाज ने साल 2011 में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। 15 वनडे और 15 टी-20 मुकाबले उन्होंने खेले। कायनात का क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन अपनी दिलकश अदाओं से वो काफी फेमस रहीं। कुछ समय पहले कायनात ने विराट कोहली को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने अपने जीवन में विराट जैसा कोई लीडर नहीं देखा। आपको ये भी बता दें कि विराट को कायनात बेहद पसंद करती थीं।


2) सारा टेलर

टेलर ने 29 साल की उम्र में रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका दिया था। इंग्लैंड की इस क्रिकेटर ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। आपको बता दें सारा टेलर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में से एक हैं।सारा ने इंटरनेशनल में 6 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और 232 भी विकेट लिए हैं। आज भी वो अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं।


3) स्मृति मंधाना

मंधाना के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। मंधाना ने भारतीय महिला क्रिकेट को एक अलग मुकाम पर खड़ा कर दिया है। अपनी बल्लेबाजी के अलावा मंधाना खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। मंधाना ने अभी तक सभी फॉर्मेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मंधाना नेशनल क्रश के नाम से फेमस हैं। सोशल मीडिया पर डाली गई उनकी तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद करते हैं।


4) एलिस पेरी

पेरी के नाम महिला क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स हैं। महान ऑलराउंडर्स की सूची में सबसे पहले नाम पेरी का आता है। ये ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटर बहुत ही खूबसूरत हैं। अपनी शानदार अदाओं से वो हमेशा चर्चा में रहती हैं। पांच हजार से ज्यादा वो इंटरनेशनल रन बना चुकी हैं। इसके अलावा 300 से ज्यादा विकेट भी वो ले चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- WWE SmackDown Results: Roman Reigns हुए धराशाई, दिग्गज को अधमरी हालत में स्ट्रेचर पर ले जाया गया


5) इसाबेल जॉयस

आयरलैंड से आने वालीं इसाबेल जॉयस खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में से एक हैं। एक ऑलराउंडर की भूमिका वो निभाती हैं। हालांकि वो अब रिटायर हो चुकी हैं। 1999 में उन्होंने भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। आज भी जॉयस अपनी तस्वीरों से सभी को अपना फैन बना देती हैं। सोशल मीडिया पर जब भी वो कोई तस्वीर अपलोड करती हैं तो फैंस द्वारा उन्हें बहुत प्यार मिलता है।