25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“साउथ अफ्रीका के खिलाफ T-20 सीरीज में Dinesh Karthik को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलेगा”

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन हो चुका है। दिनेश कार्तिक को भी इस बार मौका दिया गया है। जानिए दिग्गज क्रिकेटर ने कार्तिक को लेकर क्या बयान दिया।

2 min read
Google source verification
aakash chopra says dinesh karthik might not get chance playing xi

दिनेश कार्तिक को लेकर प्रतिक्रिया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 जून से शुरू वाले 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया है। दिनेश कार्तिक ने इस बार IPL 2022 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उनका चयन अब साउथ अफ्रीकी के साथ सीरीज के लिए भी किया गया है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अब बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि दिनेश कार्तिक को इस सीरीज में प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका शायद नहीं मिल पाएगा।


दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन IPL 2022 में जबरदस्त रहा

IPL 2022 के प्लेऑफ बैंगलोर ने अपनी जगह बना ली है। इसका कुछ हद तक श्रेय दिनेश कार्तिक का जाता है। अहम मौकों पर उन्होंने इस बार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। एक फिनिशर के रूप में उनका शानदार प्रदर्शन फैंस ने इस बार देखा। लीग स्टेज में 14 मैचों में 57.40 की औसत से 287 रन कार्तिक ने बनाए। सबसे बड़ी बात ये हैं कि उनका स्ट्राइक रेट 191.33 रहा। इस खास बल्लेबाजी के लिए ही उन्हें टीम में चुना गया है। अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्हें मौका मिला और अच्छी बल्लेबाजी की तो उन्हें फिर वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- 3 गैर मुस्लिम क्रिकेटर्स जो पाकिस्तान के लिए पूरे मन से क्रिकेट खेल चुके हैं, 1 के साथ हुआ था बुरा बर्ताव


दिग्गज क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

अब यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा, इस टीम में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या दो सबसे खास खिलाड़ी हैं। दिनेश कार्तिक लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं। IPL में प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ है। क्या उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा इसको लेकर मैं 100 प्रतिशत सुनिश्चित नहीं हूं।

ये भी पढ़ें- श्रीलंकाई क्रिकेटर का फील्डिंग के दौरान अचानक सीने में उठा दर्द, मैदान से सीधे पहुंचे अस्पताल