
दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स की लव-लाइफ
साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने पिछले साल 19 नवंबर को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया था। IPL के अलावा भी किसी भी टी-20 लीग में वो अब नहीं खेलते हैं। एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट में बहुत सफलता पाई और अपने गेम से सभी को मुरीद बनाया। एबी डिविलियर्स की लव लाइफ भी काफी मजेदार हैं। अगर आप उनकी दिलचस्प लव स्टोरी को सुनेंगे तो मजा आ जाएगा।
खास अंदाज में किया था प्रपोज
एबी डिविलियर्स की पत्नी का नाम डेनियल स्वार्ट हैं। डेनियल काफी खूबसूरत हैं और इस वजह से उनकी फैन खाफॉलोविंग भी काफी तगड़ी है। आपको बता दें डेनियल और एबी ने एक दूसरे को 5 साल तक डेट किया और इस दौरान ही वो करीब आए। आप ये जानकर हैरान होंगे कि ताजमहल के सामने एबी ने डेनियल स्वार्ट को प्रपोज किया था। साल 2012 में ताजमहल के सामने फिल्मी स्टाइल में एबी ने ये काम कर सभी को खुश कर दिया था। इस तरह का अंदाज एबी का पहले कभी नहीं देखा गया था। दरअसल एबी और डेनियल उस समय IPL के चलते भारत में ही मौजूद थे।
एबी डिविलियर्स और डेनियल स्वार्ट की शादी साउथ अफ्रीका में हुई थी
भारत में एबी ने डेनियल को प्रपोज किया और 30 मार्च 2103 को साउथ अफ्रीका में उन्होंने शादी की। कहा जाता है कि इन दोनों की शादी बहुत ही लाजवाब तरीके से हुई थी। एबी डिविलियर्स और डेनियल स्वार्ट के 2 बेटे और 1 बेटी हैं। एबी का भारत की तरफ हमेशा से प्यार रहा हैं। बैंगलोर को वो बहुत पसंद करते हैं। इसका कारण है कि IPL में उन्होंने बैंगलोर की तरफ से ही खेला। विराट कोहली के साथ एबी की बहुत अच्छी दोस्ती हैं। आज भी दोनों एक-दूसरे के ऊपर सोशल मीडिया के जरिए प्यार जताते रहते हैं। खैर एबी रिटायरमेंट के बाद अपनी फैमिली के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। अगर आप एबी के क्रिकेटिंग आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो वो बहुत ही तगड़े हैं। सबसे खास बात की उनका स्ट्राइक रेट हमेशा से खतरनाक रहा है।
ये भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो अगले साल IPL में MS Dhoni का उत्तराधिकारी बनकर CSK का अगला कप्तान बन सकते हैं
Published on:
11 May 2022 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
